Chhath Geet: छठ पर लगाएं इन गानों पर स्टेटस, भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड के इन गीतों की धूम

Chhath Trending Song: छठ महापर्व के खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे गाने बताते हैं, जिन्हें आप इस पर्व पर सुन तो सकते ही हैं, साथ ही स्टेटस भी डाल सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Oct 2025 2:58 PM IST
Chhath Trending Song
X

Chhath Trending Song

Chhath Trending Song: छठ महापर्व की जबरदस्त धूम मची हुई है, सोशल मीडिया पर छठ गाने वायरल हो रहें हैं, घरों घरों में छठ गीत सुनाई दे रहें हैं, इस महापर्व के स्पेशल गाने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब पर छाए हुए हैं, जी हां! चाहे वे भोजपुरी गाने हों या फिर बॉलीवुड गाने, सोशल मीडिया पर इन गानों की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। चलिए छठ महापर्व के खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे गाने बताते हैं, जिन्हें आप इस पर्व पर सुन तो सकते ही हैं, साथ ही स्टेटस भी डाल सकते हैं।

छठ पर लगाएं इन गानों पर स्टेटस

छठ महापर्व की धूम के बीच इसके गाने खूब वायरल हो रहें हैं, जी हां! सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर Reels भी बना रहें हैं, चलिए आपको छठ पर्व के कुछ खास गानों के बारे में बताते हैं -

छठी मैया बुलाए

छठी मैया बुलाए छठ गीत सिंगर विशाल मिश्रा द्वारा गाया गया है, जिस पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इस गाने में विशाल मिश्रा की आवाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है, गाना करीब 3 साल पहले रिलीज़ हुआ है, लेकिन आज भी यह धमाल मचा रहा है।

छठ व्रत

छठ व्रत गाना आम्रपाली दुबे और निरहुआ का है, जो अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है, ये गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि छठ व्रत गाने को कल्पना और सुगम सिंह ने अपनी आवाज दी है।

कवना कलमवाँ से लिखलऽ करमवाँ

कवना कलमवाँ से लिखलऽ करमवाँ अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे पॉवर स्टार पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाना दो दिन पहले रिलीज़ हुआ है और इस पर 3.1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

छठ के बरतिया

छठ के बरतिया गाना यूट्यूब के साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है, बता दें कि ये छठ गीत शारदा सिन्हा ने गाया है, जिस पर 10 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

छठी मैया

छठी मैया अक्षरा सिंह द्वारा गाया गया गीत है, जो पिछले साल छठ पर रिलीज हुआ था, अक्षरा सिंह के इस गाने पर 6.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

मारबो रे सुगवा धनुष से

कल्पना पटवारी द्वारा मारबो रे सुगवा धनुष से छठ गीत गाया गया है, जो इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story