×

Arjun Kapoor Corona Positive: अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, मलाइका का भी होगा टेस्ट

Arjun Kapoor Corona Positive: बॉलीवुड पूरी तरह से महामारी कोरोना की चपेट में आ चुका है। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद बॉलीवुड के एक और लोकप्रिय अभिनेता अर्जून कपूर भी कोविड पॉजिटिव हुए।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 29 Dec 2021 9:17 AM GMT (Updated on: 29 Dec 2021 9:43 AM GMT)
Arjun Kapoor Corona Positive: अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, मलाइका का भी होगा टेस्ट
X

फोटो  साभार : सोशल मीडिया

Arjun Kapoor Corona Positive: पूरे देश में एक बार फिर कोविड-19 और ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स के कोविड टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि उनके ठीक होने की भी खबर आ रही है। अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जिन्होंने पहली बार सितंबर 2020 में कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था और उसके बाद ठीक हो गए थें। उन्होंने दूसरी बार फिर कोविड टेस्ट करवाया था। अभिनेता के कोविड टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। उनके साथ - साथ रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर ने भी कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

अर्जुन कपूर की बहन भी हुई कोविड संक्रमित

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के कोविड पॉजिटिव होने के बाद , अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला कपूर के साथ कोविड टेस्ट करवाया था। जिसमें उन्हें पता चला कि वो महामारी के चपेट में दुबारा आ चुके हैं। फिल्हाल भाई-बहन की जोड़ी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इस वक्त अर्जुन और अंशुला सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने अपने सभी सगे - संबंधी से भी जांच कराने की मांग की है। रिया कपूर और उनके पति, करण बुलानी ने भी कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वे भी क्वारंटाइन में हैं। अब अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट होगा।

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का परिवार भी करवाएगा कोविड टेस्ट

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया था। 25 दिसंबर को, अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। इस साल अभिनेता मलाइका के परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे थें। इस दौरान अभिनेत्री का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। अर्जुन कपूर के कोविड संक्रमित होने के बाद मलाइका के साथ - साथ उनका पूरा परिवार कोविड टेस्ट करवाएगा। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी कोविड संक्रमित पाई गई थीं।

इससे पहले ये बॉलीवुड सेलेब कोरोना संक्रमित हो चुके हैं

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) महामारी से उबरने के बाद परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती दिखीं। इससे पहले कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेता अमित साद (Amit Sadh) और कमल हसन (Kamal Hasan) के कोविड पॉजिटिव होने की खबर ने सुर्खियां बटोरा था। वहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story