Kalki 2898 AD 2 को दीपिका पादुकोण ने मारी लात, तो झोली में आ गिरी हॉलीवुड फिल्म

Deepika Padukone XXX Sequel: दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जी हां! वे हॉलीवुड एक्टर विन डीजल संग काम करने को तैयार हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Sept 2025 12:53 PM IST
Deepika Padukone xXx Sequel
X

Deepika Padukone xXx Sequel (Photo- Social Media)

Deepika Padukone XXX Sequel: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, और इसकी वजह फिल्म Kalki 2898 AD का सीक्वल है। जी हां! कुछ दिनों पहले ही कल्कि फिल्म के मेकर्स ने अनाउंस किया कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी, जिसकी वजह से दीपिका के फैंस को बड़ा झटका लगा था। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के लिए यह भी कहा जाने लगा कि दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2 के लिए अपनी फीस बढ़ा दी थी और वे शूट भी सिर्फ 7 घंटे ही करने को तैयार थी, इस वजह से मेकर्स द्वारा ये फैसला लिया गया। जहां एक तरफ कल्कि 2 की वजह से दीपिका पादुकोण चर्चाओं में हैं, वहीं अब दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जी हां! वे हॉलीवुड एक्टर विन डीजल संग काम करने को तैयार हैं, आइए जानते हैं।

दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म में करेंगी काम

दीपिका पादुकोण ने फिल्म कल्कि 2 छोड़ दिया और इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी फिल्म किंग का ऐलान किया। दीपिका पादुकोण अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म किंग की शूटिंग कर रहीं हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहें हैं। वहीं अब दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठें हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।


याद दिला दें कि, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर चुकीं हैं, उन्होंने फिल्म XXX से हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था, जिसमें हॉलीवुड एक्टर विन डीजल थे, दीपिका पादुकोण और विन डीजल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण एक बार फिर अभिनेता विन डीजल संग हाथ मिला रहीं हैं, वे विन डीजल संग XXX के सीक्वल में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण के XXX के सीक्वल में वापसी की चर्चाएं इस वजह से हो रही है, क्योंकि अभिनेता विन डीजल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रहीं है, ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि दीपिका पादुकोण और विन डीजल xxx के सीक्वल में वापसी करने वाले हैं, फिलहाल अब दर्शकों को ऑफशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

दीपिका पादुकोण अपकमिंग प्रोजेक्ट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं, ऐसे में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहें हैं, दीपिका पादुकोण के हाथ से दो बड़ी फिल्में निकल चुकीं हैं, एक संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और दूसरी नाग अश्विन की कल्कि 2। हालांकि दीपिका पादुकोण की झोली में अभी भी कई बड़ी फिल्में हैं, वे शाहरुख खान की किंग मूवी का हिस्सा हैं, इसके साथ ही वे अल्लू अर्जुन और Atlee Kumar की फिल्म में भी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story