Hit 3 Collection Day 1: नानी की फिल्म हिट 3 बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप जाने कलेक्शन

Hit 3 Box Office Collection Day 1: नानी की क्राइम थ्रिलर फिल्म हिट 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 1 May 2025 6:00 PM IST (Updated on: 1 May 2025 6:00 PM IST)
Hit 3 Collection Day 1
X

Hit 3 Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Hit Collection Day 1: नानी की हिट फ्रैंचाइजी की अबतक दो किस्ते आ चुकी थी। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। अब जाकर नानी की फिल्म हिट की तीसरी किस्त यानि HIT The Third Case आज यानि 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Hit 3 की कहानी को फिल्म के मेकर्स दूसरे स्तर पर लेकर गए हैं। क्योंकि वो फिल्म में पहली बार एक क्रूर पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए हैं। सेलैश कोलानू द्वारा निर्देशित फिल्म की टक्कर आज बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म रेट्रो, अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और संजय दत्त की फिल्म द भूतनी से है। चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

हिट 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Hit 3 Box Office Collection Day 1)-

हिट 3 में नानी ने अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई है। जोकि एक क्रूर पुलिस अधिकारी है। जो एक जघन्य हत्या करता है। यह वह समय भी है जब उसे पता चलता है कि विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग हत्याएं एक ही तरीके से हो रही हैं। कथानक सरल है, इन हत्याओं के पीछे कौन है? क्या अर्जुन ने मामले को सुलझाया है? और वह इतना निर्दयी क्यों है और मूल पृष्ठभूमि क्या है। इन सब सवालों की जानकारी पाने के लिए आपको पूरी फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।

इस फिल्म में नानी ने काफी अच्छी भूमिका निभाई है। वो फुल एक्शन मोड में नजर आएं हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग को एक अलग लेवल पर पेश किया है। तो वहीं फिल्म में प्रतीक बब्बर ने कैमियो किरदार निभाया है। जोकि काबिले तारीफ है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी काफी बेहतरीन है। तो वहीं फिल्म को रिव्यू भी अच्छा मिला है।

लेकिन इन सबके बीच कहीं ना कहीं नानी की फिल्म Hit 3 को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छे खासे दर्शकों की भीड़ देखने को मिली है। तो वहीं सूर्या की रेट्रो और अजय देवगन की फिल्म रेड 2 से भी ज्यादा कलेक्शन किया है। यदि हम हिट 3 के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 15 करोड़ रूपए (HIT The Third Case Collection Day 1) तक का कलेक्शन कर चुकी है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी भी देखी जा सकती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story