×

अंबानी की बेटी इस फील्ड में करने वाली है नई शुरुआत, उनकी लाइफ पर थी मां की नजर

suman
Published on: 12 Sep 2017 6:16 AM GMT
अंबानी की बेटी इस फील्ड में करने वाली है नई शुरुआत, उनकी लाइफ पर थी मां की नजर
X

मुंबईः रिलायंस और जियो की बोर्ड मीटिंग में अपनी दमदार उपस्थिति दर्शाने वालीं देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। वे फिल्म में एक्टिंग करती नहीं नजर आएंगी, बल्कि मूवी को प्रोड्यूस करती नजर आएंगी। वे इस मूवी में करण जौहर के साथ नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक वो फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले करण जौहर के घर पर अक्षय कुमार और ईशा अंबानी की मीटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें...इस फैशन शो में शो-टॉपर बनी सनी लियोन, बिकनी छोड़ दिखाया ये अवतार

ईशा को यह प्रोजेक्ट अच्छा लगा है। अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी। ईशा अंबानी देश की सबसे अमीर और सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन में से एक हैं। ईशा ‌फेमिना मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेमिना के लिए ये अब तक का सबसे महंगा फोटोशूट था। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमेन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें...INTERVIEW: अनुभवों से सीखे काफी सबक, बेगुनाही बरकरार है : संजय दत्त

इसके अलावा साल 2015 में उनका नाम एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस विमेन की लिस्ट में शामिल किया गया था। ईशा मुकेश अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है। ईशा की पर्सनल लाइफ काफी छिपी हुई है। ईशा के अफेयर की बात करें तो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के दौरान उनकी मुलाकात हर्षवर्धन गुप्ता से हुई थी।

यह भी पढ़ें...देखें वीडियो: प्रियंका चोपड़ा के लिए ये क्या बोल दिया सोनाक्षी ने

खबरों के अनुसार, हर्षवर्धन गुप्ता मुंबई के एक बिजनेसमैन का बेटा है। इस स्कूल को नीता अंबानी चलाती हैं। जब ये बात नीता को पता चली थी तो उन्होंने स्कूल की अथॉरिटी को दोनों के क्लास अलग कर देने को कहा था। नीता ने ईशा को सख्त हिदायत दी थी कि वो हर्षवर्धन से दूर रहें। ईशा कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहती थीं। इसलिए ईशा और हर्षवर्धन का जल्द ही ब्रेकअप हो गया।

suman

suman

Next Story