×

कंगना ने टॉयलेट पर किए करोड़ो खर्च, बना दिया शानदार ऑफिस, BMC का आरोप

कंगना 9 सितंबर को मुंबई जाने का ऐलान कर चुकी हैं। उनके मुंबई पहुचने से पहले ही उनके मुंबई ऑफिस के बाहर बीएमसी की ओर से एक नोटिस बाहर लगा दिया गया हैं।

Monika
Published on: 8 Sep 2020 12:58 PM GMT
कंगना ने टॉयलेट पर किए करोड़ो खर्च, बना दिया शानदार ऑफिस, BMC का आरोप
X

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार सरकार के बीच मामला उलझता ही जा रहा हैं। एक ट्वीट से शुरू हुई बहस ने अब बड़ा रूप ले लिया हैं। कंगना 9 सितंबर को मुंबई जाने का ऐलान कर चुकी हैं। उनके मुंबई पहुचने से पहले ही उनके मुंबई ऑफिस के बाहर बीएमसी की ओर से एक नोटिस बाहर लगा दिया गया हैं।

BMC का आरोप

BMC का कहना हैं कि ऑफिस में गलत तरीके से निर्माद किया गया हैं। इसके जवाब में कंगना ने कहा है कि सबकुछ परमिशन के अनुसार बना है। 7 सितंबर को कंगना ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी कि उनके ऑफिस पर बीएमसी वालों ने छापा मारा है। और उनके ऑफिस को ध्वस्त किया जा सकता है।



यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती का सुपरहिट शो जारी, लगातार तीसरे हफ़्ते मचा रहा है धमाल!

इन मसलो को ले कर आपत्ति

आइए जानते हैं BMC ने कंगना को दिए नोटिस में क्या कहा हैं और किन मसलो को ले कर आपत्ति जताई हैं-

-ग्राउंड फ्लोर पर टॉयलेट को ऑफिस केबिन बना दिया गया।

-ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर रुम में अवैध किचन का निर्माण हुआ।

-पार्किंग, स्टेयरकेस में अवैध टॉयलेट का निर्माण किया गया।

-ग्राउंड फ्लोर पर अवैध पैंट्री बनाई गई।

bmc notice

ये भी पढ़ें:रिंग में रेस्लर की धुनाईः परिवार ने लाठी से पीटकर लिया बदला, वीडियो वायरल

-फर्स्ट फ्लोर पर अवैध रूप से केबिन बनाया गया, जिसमें वुडन पार्टिशन है।

-फर्स्ट फ्लोर पर पूजा रूम में वुडन पार्टिशन के जरिए अवैध मीटिंग रूम बनाया गया।

-फर्स्ट फ्लोर पर चोक एरिया में अवैध टॉयलेट का निर्माण।

-सेकंड फ्लोर पर गलत तरीके से स्लैब को बढ़ाया गया।

-दूसरे फ्लोर पर पार्टिशन की दीवार हटाकर बेडरूम को मिला दिया गया।

-सेकंड फ्लोर पर बेडरूम का बाथरूम गायब है, किसी और तरह उसका इस्तेमाल।

-मेन एंटरेंस गेट की जगह को बदल दिया गया है।



ये भी पढ़ें:कोरोना वैक्सीन तैयार: भारतीय वैज्ञानिक को बड़ी सफलता, ऐसे करेगी काम

ये विडियो किया था शेयर

इस नोटिक में कंगना रनौत को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है, जिसके बाद सबूत पेश ना होने पर BMC एक्शन ले पाएगी। हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया था जिसमें आरोप लगाया था कि उनके ऑफ़िस को बीएमसी ध्वस्त कर सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story