TRENDING TAGS :
Kumbh Viral Girl Monalisa ने बताई अपनी इनकम, कहा- करोड़ों अरबों...
Kumbh Viral Girl Monalisa Income: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने खुलासा किया है कि फेमस होने के बाद वे कितना कमा ले रहीं हैं, आइए जानते हैं।
Kumbh Viral Girl Monalisa Income
Kumbh Viral Girl Monalisa Video: कुंभ नगरी प्रयागराज में रुद्राक्ष बेचने आईं मोनालिसा अब अभिनेत्री बन चुकीं हैं, जी हां! रातों रात कोई फेमस कैसे होता है, वे इसकी सबसे बड़ी उदाहरण हैं। मोनालिसा देश भर में अपना नाम बना चुकीं है और अब उन्होंने एक्टिंग में अपना डेब्यू भी कर लिया है, जी हां! मोनालिसा का म्यूजिक वीडियो सादगी बीते दिन रिलीज हुआ है, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं इसी बीच अब मोनालिसा ने खुलासा किया है कि फेमस होने के बाद वे कितना कमा ले रहीं हैं, आइए जानते हैं।
मोनालिसा की इनकम (Kumbh Viral Girl Monalisa Income)
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत रातों रात पलट गई, वे प्रयागराज कुंभ में रूद्राक्ष व माला बेचने आईं थीं, लेकिन अपनी आंखों की खूबसूरती की वजह से वे इस तरह से वायरल हुईं कि कि देश भर में उनकी खूबसूरत आंखों की चर्चा होने लग गई। इतना ही नहीं, मोनालिसा को फिल्म भी ऑफर हुई। वहीं अब मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसके प्रोमोशन के सिलसिले में मोनालिसा मुंबई में हैं।
मोनालिसा बॉलीवुड सिंगर उत्कर्ष सिंह के गाने में नजर आ रहीं हैं, जिसे बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब मोनालिसा ने मीडिया संग बातचीत करते हुए अपनी इनकम का खुलासा किया है। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी इनकम के बारे में बात कर रहीं हैं। मोनालिसा से एक जर्नलिस्ट ने उनके इनकम के बारे में सवाल किया कि सुनने में आया है कि आप लाखों करोड़ों रुपए कमा रहीं हैं, इसके जवाब में मोनालिसा कहती हैं, "बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा है, थोड़ा बहुत आ रहा है और अगर लोगों की बात सच हो जाए तो करोड़ो अरबों भी आयें तो अच्छा है।"
मुंबई में घर लेना चाहतीं हैं मोनालिसा (Kumbh Viral Girl Monalisa Music Video)
मोनालिसा ने अपनी एक और इच्छा जाहिर की, उन्होंने कहा कि वे मुंबई में अपना घर लेना चाहतीं हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई उन्हें बहुत अच्छा लगा और लोग भी बहुत अच्छे हैं, मेरा मन तो कर रहा है मैं यही रह जाऊ, लेकिन अभी मैं पैसे जमा कर रहीं हूं ताकी मैं यहां अपना घर ले सकूं।


