×

ओए! लव बर्ड्स, इश्क करना और निभाना सुनील दत्त से सीखो, आग का दरिया तैर के पार किया था

दीवानें, आशिक, लवर जो भी कहिए ये हमेशा रहे हैं, और रहेंगे भी। ये लाइंस पढने के बाद कई नाम आपके जेहन में बेशक आए होंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 April 2022 9:41 AM GMT (Updated on: 7 April 2022 10:49 AM GMT)
nargis sunil dutt love story
X
सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी (फोटो-सोशल मीडिया)

प्यार, इश्क, लव और मोहब्बत सदियों से किया जा रहा है। क़यामत के दिन तक किया जाता रहेगा। दीवानें, आशिक, लवर जो भी कहिए ये हमेशा रहे हैं, और रहेंगे भी। ये लाइंस पढने के बाद कई नाम आपके जेहन में बेशक आए होंगे। लेकिन हम आज जिन दो की कहानी आपको बताने वाले हैं, वैसी कहानी आपने कभी सुनी नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं सुनील दत्त और नरगिस की...

इस कहानी को जान लीजिए, इसके बाद आप को समझ आएगा कि ये इश्क कितना प्यारा होता है। और जब आप किसी से प्यार करते है तो उसे स्पेशल फिल कराना भी कितना खूबसूरत होता है।

वो पहली बार जब ये मिले

ये उन दिनों की बात है, जब सुनील दत्त सीलोन रेडियो में रेडियो जॉकी हुआ करते थे। उनको उस समय पता भी नहीं था कि एक्टिंग किस चिड़िया का नाम है। रेडियो स्टेशन में सुनील मिले थे पहली बार नरगिस से।

दरअसल नरगिस का इंटरव्यू लेना था। नरगिस बड़ी एक्ट्रेस थीं. ग्रेट शो मैन राज कपूर के साथ उनकी जबरदस्त जोड़ी हिट थी। जब शुरू हुआ तो सुनील इतने नर्वस थे कि सवाल तो दूर की बात उन्होंने नरगिस का अभिवादन भी नहीं किया। इसके बाद तो सुनील की नौकरी कैसे बची ये सिर्फ वही जानते होंगे।

इसके काफी समय बाद बिमल रॉय की फिल्म 'दो बीघा ज़मीन' के सेट पर सुनील काम की तलाश में पहुंचे तो वहां नरगिस दिखी उनको। सुनील को जब नरगिस ने देखा तो उन्हें वो इन्टरव्यू याद आ गया और वो मुस्करा दीं, इससे सुनील झेप गए। सुनील एक्टिंग में करियर बनाने की तरफ बढ़ चुके थे किस्मत ने दोनों को महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में मिला दिया। इस फिल्म में सुनील नरगिस के बेटे के रोल में नजर आए हैं।

शूटिंग जब चल रही थी उस दौरान सुनील नरगिस को देख नर्वस हो जाते थे और सब भूल जाते थे। ये देख नरगिस मुस्करा देती और उन्हें उनकी मदद करती जिससे सुनील एक्टिंग कर सके। सुनील इसी फिल्म से नरगिस के लिए कुछ-कुछ महसूस करने लगे थे।

ये फिल पहले दिलीप कुमार को ऑफर हुई थी लेकिन बाप ही बेटा है, और बेटा ही बाप है, ये दिलीप कुमार को समझ नहीं आया। उन्होंने रोल से मना कर दिया। इसके बाद डायरेक्टर महबूब खान ने सुनील को फिल्म में कास्ट कर लिया।

और फिर वो ऐसे आए नजदीक

गुजरात के बिलिमोर गांव में 'मदर इंडिया' का सेट लगा था. सीन के लिए पुआल बिछाए गए थे। पुआल में आग लगाई गई। नरगिस सीन के दौरान इस आग में फंस गईं। सुनील ने नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद लगा दी। नरगिस को तो बचा लिया लेकिन वो इतना जल गए कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

नरगिस अपने रियल हीरो के लिए हर दिन अस्पताल जाती और घंटों वहां रहती थी। इसके कुछ समय बाद सुनील की बहन की तबियत बिगडती है। सुनील बंबई में नए थे उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर न नाम और क्लीनिक का पता नहीं था। ये बात जब नरगिस को पता चली तो उन्होंने बिना सुनील दत्त को बताए बहन का न सिर्फ इलाज करवाया बल्कि उनकी देखभाल भी की। सुनील तो पहले से ही नरगिस के इश्क में थे। लेकिन इसके बाद ये इश्क शिद्दत वाला बन गया। उन्होंने तय कर लिया कुछ भी हो जिंदगी तो नरगिस के साथ ही बितानी है।

सुनील ने डरते हुए एक दिन नरगिस को प्रपोज किया। नरगिस भी दिल से उनको चाहती थी और उन्होंने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। मार्च 1958 में दोनों ने बिना किसी को बताए शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी को सर्वजनिक किय और रिसेप्शन दिया।

राज कपूर से था शिद्दत वाला प्यार

ग्रेट शोमैन राज कपूर और नरगिस ने साथ में 16 फिल्मों में काम किया। उनकी जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर सफलता का पर्याय बन चुकी थी। राज और नरगिस इश्क में थे। शादीशुदा राज ने नरगिस से शादी का वादा भी किया। ये सब 9 साल तक चलता रहा लेकिन राज ने न शादी की और न ही नरगिस को कुछ और सोचने दिया।

इसके बाद नरगिस ने उनके साथ रिश्ते खत्म कर लिए। कुछ समय बाद जब राज ने नरगिस और सुनील की शादी की खबर सुनी तो वो बदहवास हो गए। बेइंतहा शराब और सिगरेट पीनी शुरू कर दी।

सुनील के लिए सिर्फ नरगिस

इंडस्ट्री में सभी को राज और नरगिस के रिश्ते के बारे में पता था। ये बात सुनील से भी छुपी नहीं थीं। लेकिन उन्हें सिर्फ अपने इश्क से मतलब था। सुनील नरगिस से इतना अधिक प्यार करते थे कि जीवन में कभी उन्होंने राज और नरगिस के रिश्तों के बारे में नहीं पूछा।

उनके लिए ये खास था कि उन्होंने जिसे पूरे दिल से चाहा वो उनके पास थीं। सुनील ने हमेशा नरगिस को महसूस कराया कि वो उनके लिए कितनी खास हैं। आप इस कपल की कोई भी तस्वीर देखें आपको सुनील की आँखों में नरगिस के लिए उमड़ता प्यार नजर आएगा।

ये इश्क रास न आया ऊपर वाले को

उस दौर में नरगिस और सुनील इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि खुशनुमा जिंदगी के चलते आदर्श बन चुके थे। कुछ दिन बाद पता चला कि नरगिस को कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी है।

20 साल बाद जब राज से हुई मुलाकात

सुनील से शादी होने के बाद नरगिस खुशहाल जिंदगी का आनंद उठा रही थीं। सुनील के बेपनाह प्यार के सामने उन्हें कुछ और नजर नहीं आता था। जिस राज से उनको कभी शिद्दत वाला प्यार था अब वो राज कहीं नहीं था। तकरीबन 20 साल बाद राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर की सगाई के बाद पार्टी दी तो नरगिस को भी बुलाया था। नरगिस सुनील और संजू के साथ इस पार्टी में शामिल हुई और दोनों की 20 साल बाद मुलाकात हुई।

डॉक्टर्स ने कहा नरगिस को मरने दिया जाए

नरगिस कैंसर से जूझ रही थीं। जिस्म साथ नहीं दे रहा था। डॉक्टर्स ने सुनील को सलाह दी कि नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया जाए। लेकिन सुनील नहीं मानें। सुनील ने नरगिस को मरते दम तक अकेला नहीं छोड़ा।

संजय की पहली फिल्म देखने का अरमान.. रहा अरमान

बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी वर्ष 1981 की गर्मियों में में 8 मई को रिलीज होनी थी। वो बेटे संजू की फिल्म देखने को बेताब थीं। संजू से उन्होंने कहा था कि स्ट्रेचर पर भी वो फिल्म ज़रूर जाएंगी। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। 3 मई को ही नरगिस ने दम तोड़ दिया। फिल्म के शो में एक सीट नरगिस के लिए खाली रखी गई।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story