मर्लिन मुनरो की आखिरी फिल्म की स्क्रिप्ट होगी नीलाम, जानिए कम से कम कितने में बिकेगी ?

suman
Published on: 14 Dec 2016 5:46 AM
मर्लिन मुनरो की आखिरी फिल्म की स्क्रिप्ट होगी नीलाम, जानिए कम से कम कितने में बिकेगी ?
X

marilin

लंदन: एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की खूबसूरती की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। वो जितनी खूबसूरत थी उतनी ही उम्दा उनकी एक्टिंग थी। उनकी आखिरी फिल्म समथिंग्स गोट टू गिव पूरी नहीं हो सकी। अब इस फिल्म के स्क्रिप्ट की नीलामी की जा रही है और इसकी न्यूनतम बोली 20,000 अमेरिकी डॉलर रखी गई है।marlyin-munero

हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, 149 पन्नों की स्क्रिप्ट थोड़ी सी फट हो गई है। मर्लिन की मौत 36 साल की उम्र में 1962 में हो गई थी। उन्होंने पेज 42 पर पेनसिल और हरे रंग की कलम से नोट्स लिखे थे जो संवाद कहने से लेकर उनके पात्र के बारे में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मरने से पहले मुनरो 18 महीने तक फिल्म नहीं कर पाई थीं। mayrline

20 सेंचुरी फॉक्स प्रॉड्क्शन की फिल्म के सेट पर दिनों तक दिखाई नहीं देने पर स्टूडियो ने उन्हें निकाल दिया था। दो महीने बाद शूटिंग शुरू करने के लिए मुनरो का फॉक्स के साथ समझौता हो गया , लेकिन एक हफ्ते बाद वह मृत मिली थीं। उनकी मौत की वजह ड्रग्स का अत्याधिक सेवन था।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!