Naagin 7 Release Date: नागिन की हो रही है टीवी पर वापसी, नागिन 7 की रिलीज डेट पर आया अपडेट

Naagin 7 Release Date: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है, अब जाकर नागिन 7 की रिलीज डेट पर अपडेट आया है।

Shikha Tiwari
Published on: 24 July 2025 8:50 AM IST (Updated on: 24 July 2025 8:50 AM IST)
Naagin 7 Start Date
X

Naagin 7 Release Date (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Update: एकता कपूर का प्रसिद्ध टीवी सीरियल नागिन जोकि एक सुपरनैचुरल शो है। इसका इंतजार दर्शकों को हर साल रहता है काफी लंबे समय से एकता कपूर के शो नागिन के नए सीजन का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। नागिन का आखिरी सीजन 2023 में खत्म हुआ था। जिसके बाद ही Naagin 7 के बारे में अनॉउंस किया गया था। लेकिन अभी तक Naagin 7 का ना तो प्रोमों आया है ना ही इसके कास्ट के बारे में किसी प्रकार का अपडेट आया है। लेकिन एकता कपूर ने हमेशा वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी शेयर किया है। अब जाकर नागिन 7 की रिलीज डेट पर अपडेट आया है।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

एकता कपूर ने कुछ समय पहले वीडियो शेयर किया था अपनी टीम के साथ जिसमें उन्होंने बताया कि नागिन का इंतजार कर रहे फैंस नाखुश ना हो, इस समय वो नागिन पर काम कर रहे हैं और जल्द ही नागिन 7 टीवी पर आएगा। तो वहीं अब जाकर मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर जिन्होंने हालहि में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रोमों शेयर किया है। अब जाकर वो Naagin 7 पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 का टीजर नागपंचमी के दिन यानि 29 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। इसके अलावा नागिन 7 टीवी पर 1 नवंबर 2025 को में प्रसारित होगा। लेकिन अभी तक नागिन 7 (Naagin 7) के मेकर्स ने इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की है। इसलिए कुछ कहना जल्दबाजी होगी।


Naagin 7 में नागिन का किरदार कौन निभाएंगा। अभी इसके में किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है। लेकिन नागिन 7 में नागिन का किरदार प्ले करने के लिए ईशा मालविया, प्रतीक्षा हेनमुखे, प्रियंका चाहर चौधरी, रिद्धिमा पंडित समेत कई अन्य एक्ट्रेस का नाम आ रहा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story