Naagin 7 Teaser: वो आ रही है.... देखें नागिन 7 की पहली झलक

Naagin 7 Teaser Out: एकता कपूर के मोस्ट लव्ड शो नागिन 7 का टीजर सामने आ चुका है, जी हां!

Shivani Tiwari
Published on: 24 Aug 2025 6:16 PM IST (Updated on: 24 Aug 2025 6:35 PM IST)
Naagin 7 Teaser: वो आ रही है.... देखें नागिन 7 की पहली झलक
X

Naagin 7 Teaser Out: कलर्स चैनल का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सुपरनैचुरल शो नागिन (Naagin) की अगली फ्रेंचाइजी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं, और अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि एकता कपूर के मोस्ट लव्ड शो नागिन 7 का टीजर सामने आ चुका है, जी हां! नागिन 7 का टीजर बहुत ही जबरदस्त है, जिसे देख दर्शक एक्साइटेड हो चुके हैं। चलिए आपको भी नागिन 7 का टीजर(Naagin 7 Promo) दिखाते हैं।

नागिन 7 का टीजर रिलीज (Naagin 7 Teaser Out)

एकता कपूर के शो नागिन 7 की रिलीज में काफी देरी हो गई है, जहां अब तक नागिन 7 शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन वहीं अब तक नागिन 7 से जुड़ी कुछ भी जानकारी नहीं दी गई थी, दर्शक लगातार एकता कपूर से सवाल कर रहे थे कि नागिन 7 कब आएगा, इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर कयासबाजी भी लगाई जा रही थी कि नागिन 7 में नागिन कौन सी एक्ट्रेस बनेंगी, दर्शकों के बीच चल रही कयासबाजी के बीच आज नागिन 7 का टीजर रिवील कर दिया गया है।

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पहले ही हिंट दिया था कि वे नागिन 7 (Naagin 7 Update) से जुड़ी अपडेट रविवार यानी कि आज देंगी और उनके कहे अनुसार नागिन 7 की पहली झलक सामने आ चुकी है, कलर्स चैनल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर नागिन 7 का टीजर जारी किया गया, लेकिन तुरंत ही उसे डिलीट भी कर दिया गया। जी हां! कलर्स ने टीजर भले ही डिलीट कर दिया, लेकिन अब यह लीक हो चुका है और पूरे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। टीजर में आप देख सकते हैं कि कलर्स का लोगो रखा हुआ है और उसके अंदर नागिन चलती नजर आ रही है, नागिन बेहद खतरनाक लग रही है, फिर टीजर में लिख के आता है - वो आ रही है जल्द ही। नागिन 7 की आई इस छोटी सी झलक देख फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है, अब दर्शकों से इंतजार नहीं हो रहा है कि वे कब नागिन 7 की रिलीज डेट ऐलान करेंगे।




1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story