Vinay Narwal Wife Video: विनय नरवाल की पत्नी ने कहा हम शांति चाहते हैं, मुस्लिमों के खिलाफ ना जाएं

Vinay Narwal Wife Himanshi Video: पहलगाम हमले में शहीद हुए नेवी ऑफिसर विनय नारवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने कहा कि मुस्लिमों और कश्मीरियों के खिलाफ ना जाएं वीडियो हुआ वायरल

Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2025 8:52 AM IST
Navy Officer Vinay Narwal Wife Viral Video India Vs Pakistan War Video
X

Navy Officer Vinay Narwal Wife Himanshi Video (Image Credit-Social Media)

Vinay Narwal Wife Himanshi Video: पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले में भारत के नेवी ऑफिसर विनय नरवाल को उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल के सामने आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद Vinay Narwal की पत्नी हिमांशी नरवाल की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वो भारत सरकार से लगातार इंसाफ की मांग करती हुई नजर आई थी। अब जाकर भारतीय सेना और भारत सरकार द्वारा Operation Sindoor के माध्यम से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे में स्थापित 9 आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा गया है। जिसमें कई सारे आतंकवादियों के मारे जाने की खबर आ रही है। तो वहीं इस समय लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसपर नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की पत्नी ने रिएक्शन दिया है। इन सबके बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल का वायरल वीडियो (Navy Officer Vinay Narwal Wife Himanshi Viral Video)-

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने भारत के Operation Sindoor की सराहना की और कहा कि यह उनके पति की इस भावना का प्रतीक है कि भारत आतंकवाद और घृणा को बर्दाश्त नहीं करेगा। पीटीआई के अनुसार हिमांशी ने कहा," मैं सरकार की अभारी हूँ। मैं उनसे यह भी अनुरोध करती हूँ कि वे इसे यहीं समाप्त करें। सुनिश्चित करें कि यह इस देश में आतंकवाद के अंत की शुरूआत है। सुनिश्चित करें कि किसी को भी वह सब न सहना पड़े जो मैं अभी सह रही हूँ।"

इन सबके बीच नेवी ऑफिसर Vinay Narwal की पत्नी हिंमाशी नरवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि वो नहीं चाहती है कि लोग मुस्लमान या कश्मिरियों के खिलाफ जाएं, हम शांति चाहते हैं और सिर्फ शांति, बेशक हम न्याय चाहते हैं।


1 / 2
Your Score0/ 2
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story