×

इस मशहूर एक्ट्रेस को नेहरू के खिलाफ बयान देना पड़ा महंगा, कोर्ट ने भेजा जेल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकों विवादित बयान देना भारी पड़ गया है। अब वह अपने बयान की वजह से जेल पहुंच गई हैं। उनको राजस्थान पुलिस ने हाल ही गिरफ्तार किया था।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Dec 2019 10:15 AM GMT
इस मशहूर एक्ट्रेस को नेहरू के खिलाफ बयान देना पड़ा महंगा, कोर्ट ने भेजा जेल
X

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकों विवादित बयान देना भारी पड़ गया है। अब वह अपने बयान की वजह से जेल पहुंच गई हैं। उनको राजस्थान पुलिस ने हाल ही गिरफ्तार किया था।

दरअसल एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शेयर किया था। अब इस कोर्ट ने उन्हें 24 दिसंबर तक के लिए जेल की सजा सुनाई है। पायल को राजस्थान पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें...सलमान खान कल अपने फैन्स को देने वाले हैं एक बड़ा सरप्राइज

गिरफ्तारी के बाद पायल और उनके पार्टनर संग्राम सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्रालय से मदद मांगी थी। हालांकि उन्हें इस मामले में कोई मदद नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसके बाद अब वह 24 दिसंबर तक जेल में रहेंगी।

यह भी पढ़ें...देश में हर घंटे 5 लड़कियों का रेप, 25 फीसदी बलात्कारियों को ही मिल पाती है सजा

बता दें कि पायल ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?"

इसके बाद उनके पार्टनर संग्राम ने भी पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा कि क्या कांग्रेस रूलिंग स्टेट में ये अभिव्यक्ति की आजादी है? सर कृपया इस तरफ ध्यान दीजिए।

यह भी पढ़ें...देश का सबसे कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री कौन? यहां जानें कौन कितना शिक्षित

बता दें कि पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता चर्मेश शर्मा का आरोप है कि पोस्ट में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु को लेकर भी ऐसी बातें लिखी गईं हैं, जिससे भारत के विदेश संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story