×

सैफ-करीना के बेटे तैमूर को लेकर भड़के लोग, बोले-Old Fashioned Name, अबू बकर अल बगदादी रख देते

बॉलीवुड बेबो यानि करीना कपूर खान मां बन गई हैं उन्होंने मंगलवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक बेबी बॉय को जन्म दिया बेबी बॉय का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है।

tiwarishalini
Published on: 20 Dec 2016 12:29 PM GMT
सैफ-करीना के बेटे तैमूर को लेकर भड़के लोग, बोले-Old Fashioned Name, अबू बकर अल बगदादी रख देते
X

सैफ-करीना के बेटे तैमूर को लेकर भड़के लोग, बोले-Old Fashion Name, अबू बकर अल बगदादी रख देते फाइल फोटो: सैफ अली खान और उनकी वाइफ करीना कपूर खान

मुंबई: बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक बेबी बॉय को जन्म दिया। बेबी ब्वॉय का नाम 'तैमूर अली खान पटौदी' रखा गया है। बेबी और करीना दोनों ही स्वस्थ हैं। इस बच्चे के आने से पूरी फैमिली में एक नई खुशी आ गई है।

सैफ अली खान और करीना का बेटा पैदा होते ही उसका नाम सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों ने सैफ-करीना के बेटे का नाम तैमूर रखने पर तरह-तरह के ट्वीट किए। एक तरफ जहां दोनों के फैन्स ने उन्हें बधाई दी, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बच्चे का नाम तैमूर रखने पर कई सवाल खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें ... पटौदी खानदान में आया छोटा नवाब, करीना कपूर खान ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

अगली स्लाइड में जानिए किसके नाम पर रखा गया करीना-सैफ के बेटे का नाम ...

कौन था तैमूर ?

-तैमूर का जन्म 1336 में उज्बेकिस्तान में हुआ था।

-तैमूर बरलस के तुर्क खानदान में पैदा हुआ था।

-उसका पिता तुरगाई बरलस तुर्कों का नेता थे। भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर तैमूरलंग का ही वंशज था।

तैमूर दूसरा चंगेज खान बनना चाहता था।

वह चंगेज़ का वंशज होने का दावा करता था, लेकिन असल में वह तुर्क था।

कहा जाता है कि तैमूर लंगड़ा था इसी वजह से यसे तैमूरलंग नाम से भी जाना जाता था।

1369 में तैमूर समरकंद का बादशाह बन गया।

वही समरकंद जहां से बाबर आया था।

1393 तक पूरे मेसोपोटामिया यानी इराक तक तैमूर का अधिकार हो गया।

1398 में तैमूर भारत के करीब पहुंचा।

तैमूर ने मुल्तान पर विजय पाई और फिर भारत पर फुल फ्लेज्ड हमला कर दिया।

13 अक्टूबर 1398 को तैमूर सिंधु, रावी और झेलम को पार कर तैमूर भारत में दाखिल हुआ।

-जनवरी. 1399 को उसने मेरठ पर चढ़ाई की और पूरे मेरठ और आसपास के नगरों को लूटा और हजारों बेकसूर निवासियों को कत्ल किया।

-भारत से लौटने के बाद तैमूर से सन 1400 में अनातोलिया पर आक्रमण किया।

-1402 में अंगोरा के युद्ध में ऑटोमन तुर्कों को बुरी तरह से पराजित किया।

-सन 1405 में जब वह चीन की विजय की योजना बनाने में लगा था, अचानक उसकी मृत्यु हो गई।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो ...

आगे की स्लाइड्स में देखिए करीना-सैफ के बेटे के नाम पर लोगों ने कैसी-कैसी प्रतिक्रया दी ...























tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story