×

हैप्पी वाला बड्डे रजनीकांत! 'थलाइवा' के बारे में यहां जानें रोचक बातें

सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक का शानदार सफर तय करने वाले रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 ताबड़तोड़ कमाई की है।

Manali Rastogi
Published on: 12 Dec 2018 5:16 AM GMT
हैप्पी वाला बड्डे रजनीकांत! थलाइवा के बारे में यहां जानें रोचक बातें
X

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक का शानदार सफर तय करने वाले रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 ताबड़तोड़ कमाई की है। रजनीकांत उन एक्टर्स में शुमार हैं, जिनकी फिल्में रिलीज होने पर उनके फैंस खुशियां मनाते हैं। उस दौरान फैंस का जश्न देखकर लगता है कि कोई त्योहार मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Assembly Election 2018 Results: BJP की करारी हार के पीछे जिम्मेदार हैं ये 5 कारण

यही नहीं, उन्हें दक्षिण भारत मे भगवान की तरह पूजा जाता है। आपको साउथ इंडिया में उनके लिए फैंस के बीच पागलपन देखने को मिल जाएगा। चूंकि, आज सुपरस्टार रजनीकांत अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इसलिए आज हम आपको उनके बारे में कुछ ख़ास बातेब बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने किया मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा,114 सीटों से बनी सबसे बड़ी पार्टी

यहां जानें कुछ रोचक बातें

  • उन्होने अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड विजेता फ़िल्म अपूर्व रागंगल (1975) से की, जिसके निर्देशक के। बालाचंदर थे, जिन्हें रजनीकान्त अपना गुरु मानते हैं।
  • शुरुआत में प्रतिनायक की भूमिकाएं निभाने के बाद (तमिल फ़िल्मों में), वह धीरे-धीरे एक स्थापित अभिनेता की तरह उभरे।
  • अपने जीवन के कुछ वर्षों में वे तमिल सिनेमा के महान सितारे बन गये और तब से भारत की लोकप्रिय संस्कृति में एक प्रतिमान बने हुए हैं।
  • उनकी खास शैली और संवाद बोलने का खास अंदाज़ उनकी जनप्रियता और आकर्षण का प्रमुख कारण है। अन्य भारतीय क्षेत्रीय फ़िल्मोद्योगों में काम करने के अलावा वह इंटरनेशनल फ़िल्मों में भी दिखे, जिनमें अमेरिका की फ़िल्में भी हैं।
  • शिवाजी फ़िल्म में अभिनय के लिए जब उन्हें 26 करोड़ रुपये अदा किये गये तो वे जेकी चान के बाद एशिया के सबसे अधिक भुगतान किये जाने वाले अभिनेता बन गये।
  • रजनीकांत ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया है। एक्टिंग से पहले वप बस कंडक्टर थे।
  • रजनीकांत को साल 2000 में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
  • ये बात भी बहुत कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने ही उन्हें 'सिगरेट फ्ल‍िप' करना सिखाया था।
  • रजनीकांत की पसंदीदा एक्ट्रेस न कभी श्रीदेवी थीं और कभी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हुईं। उन्हें साउथ की एक एक्ट्रेस पसंद हैं। वो नाम और कोई नहीं बल्कि जयलक्ष्मी रेड्डी है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: कांग्रेस के आए दिन राजतिलक के, वोटशेयर में 8.5% का इजाफा

ट्विटर पर रजनीकांत को मिले बर्थडे विशेस



















Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story