Coolie Movie Cameo: रजनीकांत की कुली में इस एक्टर का होगा कैमियो, नाम जान हो जाएंगे खुश

Coolie Movie Cameo: रजनीकांत की फिल्म कुली फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 10 Aug 2025 7:54 PM IST
Coolie Movie Cameo
X

Coolie Movie Cameo (Photo- Social Media)

Coolie Movie Cameo: इस समय दुनिया भर के दर्शकों के बीच दो फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, और वे दो फिल्में वॉर 2 और कुली हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि कुली और वॉर 2 एक ही दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, जी हां! दोनों 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं। फिलहाल हम यहां रजनीकांत की फिल्म कुली की बात कर रहें हैं, जिसे लेकर उनके उनके के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है, वहीं अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है, आइए जानते हैं।

कुली में होगा इस एक्टर का कैमियो (Coolie Movie Cameo Update)

रजनीकांत की फिल्म कुली में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रेबा, मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं अब खबर आ रही है कि कुली में एक साउथ सुपरस्टार का कैमियो भी होगा, वैसे बता दें कि आमिर खान भी इस फिल्म में कैमियो करते ही नजर आएंगे, उनका किरदार ज्यादा लंबा नहीं होगा, कुछ ही मिनटों का होगा, लेकिन बेहद दमदार होगा।


वहीं अब यदि आपको ये बताएं कि किस अभिनेता का कैमियो कुली मूवी में होने वाला है, तो उनका नाम शिवकार्थिकेयन है। जी हां! साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर शिवकार्थिकेयन का कुली मूवी में कैमियो होगा, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। बता दें कि शिवकार्थिकेयन तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर होने के साथ ही सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं, वे कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और अब कुली मूवी में भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं।


अभिनेता शिवकार्थिकेयन के अलावा भी कई तमिल एक्टर्स के कैमियो की खबरें हैं, फिलहाल अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तभी पता चलेगा कि कुली में किसका-किसका कैमियो होने वाला है। एक्शन से भरपूर कुली मूवी का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, फिल्म की टिकटें धड़ल्ले से बिक रहीं हैं, उम्मीद है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50-52 करोड़ तक का कलेक्शन बड़ी ही आसानी से कर लेगी। 14 अगस्त को रजनीकांत का एक्शन मोड देखने के लिए तैयार हो जाइए।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story