Kajol: शादी की एक्सपायरी डेट... ये बयान देकर बुरी फंसी काजोल, यूजर्स ने लगा डाली क्लास

Kajol On Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं, अब उन्होंने शादी पर ऐसा बयान दे दिया है, जिस वजह से यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Nov 2025 4:52 PM IST
Kajol On Marriage
X

Kajol On Marriage

Kajol On Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अक्सर ही अपने बर्ताव की वजह से खबरों में बनीं रहतीं है, जी हां! वो कभी कुछ ऐसे बयान दे देती हैं, या फिर मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर बैठती हैं, जिस वजह से उनकी जमकर चर्चा होती है। वहीं अब फिर एक बार काजोल लाइमलाइट में आ चुकीं हैं और इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह उनके द्वारा शादी पर दिया गया एक हैरान कर देने वाला बयान है, जिसके बाद यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहें हैं, आइए जानते हैं कि अब काजोल ने ऐसा क्या कह दिया है।

काजोल के इस बयान पर भड़के यूजर्स

अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपने टॉक शो "टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल" को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कृति सेनन नजर आए। कृति सेनन और विक्की कौशल के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना जमकर मस्ती करते नजर आई। इसी दौरान एक सवाल पूछा गया कि क्या शादी की एक एक्सपायरी डेट और रिन्यूवल का विकल्प होना चाहिए? इस सवाल से कृति सेनन, विक्की कौशल और ट्विंकल खन्ना ने अपनी असहमति जताते हुए रेड जोन चुना। काजोल ने कहा कि मुझे तो बिल्कुल ऐसा ही लगता है। क्या गारंटी है कि आप सही समय पर सही व्यक्ति से शादी करेंगे? रिन्यूवल का विकल्प सही होगा और अगर कोई एक्सपायरी है, तो किसी को ज्यादा देर तक परेशान नहीं होना पड़ेगा। यही नहीं! काजोल तो ट्विंकल को भी ग्रीन जोन में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश करते नजर आई, लेकिन ट्विंकल खन्ना अपनी बातों पर अड़ी रहीं।

यूजर्स ने किया काजोल को ट्रोल

जहां विक्की कौशल, कृति सेनन और ट्विंकल खन्ना ने एक्सपायरी डेट को नहीं चुना, वहीं काजोल ने माना की शादी की एक्सपायरी डेट होनी चाहिए, जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसका मतलब अजय देवगन की एक्सपायरी डेट नजदीक आ गई है।" दूसरे ने लिखा, "ये औरत की सोच ऐसी है, बच्चों को क्या सिखाएगी।" तीसरे ने लिखा, "इतनी बड़ी पर्सनैलिटी से इस तरह का बयान आना, ये एक्सपेक्ट नहीं किया था।" इसी बीच यूजर्स काजोल की आलोचना कर रहें हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story