Zarine Khan Funeral: क्यों हिंदू रिवाज से हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार? वजह कर देगी हैरान

Zarine Khan Last Rites: जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया, वहीं अब यह भी खुलासा हो चुका है कि इसके पीछे की वजह क्या थी, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Nov 2025 2:57 PM IST (Updated on: 8 Nov 2025 2:59 PM IST)
Zarine Khan Last Rites
X

Zarine Khan Last Rites

Zarine Khan Last Rites: बॉलीवुड जगत से एक के बाद एक दुखद खबर सुनने को मिल रही है, बीते दिन खबर आई कि दिग्गज अभिनेत्री जरीन खान का निधन हो गया, उन्होंने 81 साल की उम्र में अपना दम तोड़ दिया। जरीन खान के निधन ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया, उनके परिवार और उनके बच्चे भी बुरी तरह टूट गए। जरीन खान का अंतिम संस्कार 7 नवंबर को ही कर दिया गया, जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाएं हुए हैं, लोगों को हैरानी तब हुई, जब उन्होंने देखा कि ज़रीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया जा रहा है, बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर तमाम तरह के सवाल उठने लगे और अब यह जानकारी मिल गई है कि आखिर ज़रीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से क्यों किया गया था, आइए जानते हैं।

हिंदू रीति रिवाज से क्यों हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार

जरीन खान का अंतिम संस्कार जूहू स्थित श्मशान घाट में हुआ, जरीन खान की अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहें हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि ज़रीन खान के बेटे जायेद खान ने मां के लिए न सिर्फ हाथ में कलश पकड़ा है, बल्कि गले में जनेऊ और माथे पर चंदन लगाकर मां के अंतिम संस्कार की विधि करते दिख रहें हैं, यहां तक कि श्मशान घाट भी हिंदुओं वाला था और वहां पंडित जी भी मौजूद थे, बस वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियोज को देखकर लोग काफी हैरान और कन्फ्यूज हो रहे हैं, कमेंट बॉक्स में सिर्फ यही सवाल पूछा जा रहा है कि मुस्लिम होकर हिंदू रीति से अंतिम संस्कार क्यों किया जा रहा है, क्या जरीन खान मुस्लिम थी? कुछ मुस्लिम यूजर्स तो गुस्सा जाहिर भी कर रहें हैं।

वहीं अब इन सबके बीच पता चल चुका है कि आखिर ज़रीन खान का अंतिम संस्कार क्यों हिंदू रीति रिवाज से किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन खान की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया जाए, इस वजह से उनकी अंतिम इच्छा का मान रखते हुए उनके बच्चों ने हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया। बताते चलें कि जरीन खान शादी से पहले पारसी धर्म फॉलो करतीं थीं, उन्होंने संजय खान से शादी की बाद अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया था।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story