TRENDING TAGS :
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को खूब रुलाएगी गीतांजलि, मायरा के भी भरेगी कान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Twist: कहानी में एक और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, आइए जानते हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (Photo- Social Media)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भरपूर ड्रामा चल रहा है, गीतांजलि और अभिरा एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। गीतांजलि अरमान के साथ अपना हनीमून मनाने आई है, गीतांजलि और अरमान अभिरा के रिजॉर्ट में ही रुके हैं, जिस वजह से गीतांजलि अभिरा पर तंज कसने का कोई भी कसर नहीं छोड़ रही, गीतांजलि जान बूझकर ऐसी हरकतें कर रही है, जिस वजह से अभिरा को दुख पहुंचें, वहीं अब कहानी में एक और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, आइए जानते हैं।
अभिरा सजाएगी अपनी सौतन की सेज
गीतांजलि और अरमान अभिरा के रिजॉर्ट में रुक गए हैं, अरमान के मना करने के बाद भी गीतांजलि ने अभिरा के रिजॉर्ट में रुकने का फैसला लिया और अब वह अभिरा को जलाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही। हालांकि अभिरा सब कुछ भूल आगे बढ़ने का फैसला करती है, लेकिन किसी ना किसी मोड़ पर उसे अरमान की याद आ ही जाती है। वहीं अब गीतांजलि अभिरा को कुछ ऐसा करने के लिए कहेगी, जिसकी वजह से अभिरा की आंखों से आंसू निकल जाएंगे।
गीतांजलि अभिरा से अपना व अरमान का रूम सजाने के लिए कहेगी, सिर्फ यही नहीं! गीतांजलि तो यह भी कहेगी कि उसे अरमान के लिए एक प्यार भरा लेटर भी लिखना होगा, अभिरा गीतांजलि की बातों को मान सब चीजों के लिए हां कर देगी। अभिरा जब अरमान और गीतांजलि के लिए रूम सजा रही होगी तो उसे अरमान संग बिताए कुछ रोमांटिक पलों की याद आ जाएगी, वह उन पलों में गुम हो जाएगी और फिर उसकी आंखों से आंसू निकल आएंगे, अभिरा अरमान के लिए गीतांजलि की तरफ से लेटर भी लिखेगी।
मायरा को भड़काएगी गीतांजलि
गीतांजलि जहां एक तरफ अभिरा को जलाने में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर वह मायरा को भी भड़काने का काम करने वाली है, जी हां! दरअसल मायरा मोबाइल में चोटी बनाना सीख रही होगी, तभी गीतांजलि उसे देखेगी और पूछेगी कि वो क्यों सीख रही है, तब मायरा कहेगी कि वो अभिरा की चोटी बनाने के लिए सीख रही है। इस दौरान वह मायरा को भड़काने का प्रयास करेगी कि तभी दादी सा वहां आ जाएंगी और गीतांजलि पर भड़क उठेगी।


