देखिए तैमूर की ये लेटेस्ट फोटोज, इसकी क्यूटनेस आपके चेहरे पर ला देगी मुस्कान

suman
Published on: 9 Dec 2017 7:03 AM
देखिए तैमूर की ये लेटेस्ट फोटोज, इसकी क्यूटनेस आपके चेहरे पर ला देगी मुस्कान
X

मुंबई: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिंसबर को एक साल के हो जाएंगे। हाल में ही उन्हें एक पार्क में झूला झुलते हुए स्पॉट किया गया। तैमूर को झूला झूलना बहुत पसंद है। ये अक्सर अपने घर की बालकनी में झूला झूलते दिखाई देते हैं। हाल ही में तैमूर के लेटेस्ट फोटो सामने आए हैं जिसमें वो झूले का ही मजा ले रहे हैं। इनके पास ही इनकी ग्रैनी भी दिखाई दे रही हैं। तैमूर के साथ उनकी नैनी भी मौजूद थीं।

तैमूर जब से पैदा हुए हैं सभी के फेवरेट स्टार किड बन गए हैं। उनकी हर फोटोज में क्यूटनेस का ओवरडोज देखने को मिलता है।पार्क में खेलते तैमूर की मासूमियत और क्यूटनेस देखते ही बनती है। फोटोज में तैमूर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और मैरून पैंट पहनी है। बगल में उनकी नैनी खड़ी हैं जो कि उन्हें झूला झुला रही हैं। तैमूर की हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

इतनी नन्हीं सी उम्र में तैमूर ने लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड हैं। कपूर और पटौदी परिवार ही नहीं, बल्कि फैन्स के भी चहेते हैं तैमूर।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!