×

Land Cruiser को टक्कर देगी Ford Everest, धांसू इंजन के साथ टॉप के फीचर और माईलेज

Ford Endeavour Comeback to India: भारत में फोर्ड की गाड़ियों की मांग ज्यादा बढ़ गई गई। लोग सेकंड हैंड मार्केट से भी इस गाड़ी को खरीदना रहे हैं। Ford Endeavour Comeback कर सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 1 March 2024 7:13 AM GMT
Land Cruiser को टक्कर देगी Ford Everest, धांसू इंजन के साथ टॉप के फीचर और माईलेज
X

Ford Endeavour Comeback to India: अगर आप ford के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर भारत में ford Endeavour धांसू कमबैक (Ford Endeavour Comeback to India) करने की तैयारी में है। दरअसल हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस के साथ फोर्ड मोटर (Ford Motor) अपनी कारों के प्रोडक्शन के लिए चेन्नई में अपने मेन्युफेक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल करने की फिर से योजना बना रही है। यानी फोर्ड एंडेवर भारत में शानदार कमबैक (Ford Endeavour Comeback to India) करने जा रही है।

कंपनी कर सकती है बड़े बदलाव

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, इलेक्ट्रिक व्हीकल की लगातार बढ़ते क्रेज को देखते हुए फोर्ड अपनी इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर स्ट्रेटिजी का आंकलन कर रही है। कंपनी एक बार फिर भारतीय बाजारों में अपनी पकड़ बनाना चाहती है। लोग इसके टॉप मॉडल को काफी ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन जब फोर्ड भारत में अपनी एंडेवर और इकोस्पोर्ट जैसी दो शानदार एसयूवी बेच रही थी, तब इनकी सेल बहुत ज्यादा नहीं हुई थी।

वहीं अब Ford Endeavour की लोकप्रियता के बाद भी कंपनी प्रीमियम एसयूवी में बड़ा दांव शायद ही लगाएगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि, कंपनी भारत में एंडेवर के सीबीयू या सीकेडी मॉडल को इम्पोर्ट के विकल्प के रूप में लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसका नया मॉडल जो लॉन्च होगी वो फॉर्च्यूनर से लाख गुना ज्यादा अच्छी होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें काफी एडवांस फीचर्स और बेहतरीन लुक उपलब्ध होंगे।


बता दें एंडेवर की मांग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। लोग सेकंड हैंड मार्केट से भी इस गाड़ी को खरीदना चाह रहे हैं। लोगों के बीच इस क्रेज को देखते हुए फोर्ड ने फैसला किया है कि, वह भारत में एंडेवर को फिर से लांच करेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि फोर्ड एंडेवर भारत में जल्द कमबैक (Ford Endeavour Comeback to India) करेगी।

दरअसल साल 2021 में Ford Endeavour ने भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद एक बार फिर से Ford Endeavour भारत में वापसी की तैयारी (Ford Endeavour/Everest Comeback to India) में है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबकुछ ठीक रहा तो साल 2025 के पहले फोर्ड एंडेवर दोबारा भारत (Ford Endeavour Comeback to India) में कमबैक कर सकती है।

बता दें लैंड क्रूजर को कड़ी टक्कर देगी। दरअसल लैंड क्रूजर की क़ीमत की बात करें तो 2.10 करोड़ रुपए है। वहीं फ़ोर्ड एंडेवर की क़ीमत है 29.19 लाख रुपए। वहीं लैंड क्रूज़र 3346 cc engine के साथ आती है और इसका फ्यूल टाइप विकल्प है डीजल। तो वहीं फ़ोर्ड एंडेवर 2198 cc engine के साथ उपलब्ध है। इसका फ्यूल टाइप विकल्प है डीजल। एंडेवर 14.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, Ford Endeavour एक 7 सीटर 4 बाय 4 दमदार एसयूवी थी, जो फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतारी गई थी। लेकिन इसकी सेल फॉर्च्यूनर से काफी कम रही। भारत में Ford Endeavour की कीमत 30 लाख रुपए से शुरू हो जाती थी। अगर आपको इसे खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story