Alocohol Affect Nervous System: शराब पीते ही क्यों बदल जाता है इंसान का दिमाग़?

Alocohol Affect Nervous System: शराब पीने के बाद नर्वस सिस्टम और दिमाग पर कैसा प्रभाव पड़ता है? यहां जाने कैसे बदल जाता है मूड, सोच और लोगों का व्यवहार।

Priya Singh Bisen
Published on: 21 Sept 2025 7:40 AM IST
Alocohol Affect Nervous System
X

Alocohol Affect Nervous System (photo: social media)

Alocohol Affect Nervous System: क्या आपने कभी पर विचार किया है कि जैसे ही शराब पीते ही प्रभाव किस प्रकार पड़ना शुरू होता है, इंसान का व्यवहार, उसके सोचने का तरीका और बोलचाल सब बदल जाती है? शराब कभी यह इंसान को ज्यादा हंसता हुआ तो कभी गुस्सैल या उदास बना देती है। दरअसल, इसके पीछे एक बहुत ही दिलचस्प विज्ञान छुपा है। शराब सिर्फ आपके शरीर को ही नहीं, बल्कि नर्वस सिस्टम (Nervous System) को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। यही वजह है कि थोड़ी मात्रा में पी गई शराब भी दिमाग़ की कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि शराब पीने के बाद यह प्रभाव क्यों और किस तरह से पड़ता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, शराब (Alcohol) पेट और आंतों से बहुत तेजी से ब्लडस्ट्रीम में चली जाती है। वहां से यह डायरेक्ट मस्तिष्क तक पहुंचती है। मस्तिष्क की कोशिकाओं यानी Neurons पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है - जी हां ये हमारे शरीर को चलाने, सोचने और भावनाओं को कंट्रोल करने का काम करते हैं। जिसके कारण से इंसान को हल्कापन या अधिक आत्मविश्वास महसूस होता है।

किस प्रकार प्रभावित होता हवाई नर्वस सिस्टम ?

वैसे तो हमारा नर्वस सिस्टम दो भागों में बंटा हुआ है, Central Nervous System (CNS) और Peripheral Nervous System (PNS)।

CNS शराब का बुरा प्रभाव यहीं होता है। ब्रेन के वे भाग जो सही सोचने, समझने और फैलसा लेने का काम करते हैं, उनकी स्पीड बहुत धीरे हो जाती है।

PNS यह दिमाग से मिलने वाले संदेशों को और भी अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। शराब इस मैसेजिंग सिस्टम को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है। यही वजह है कि इंसान का खुद पर से नियंत्रण बिगड़ जाता है और हाथ-पांव ठीक तरह से काम नहीं करते।

आखिर क्यों चढ़ती है शराब?


Blood Alcohol Concentration: जितना अधिक BAC होगा, उतना ही कम समय और अधिक प्रभाव महसूस होगा

Empty Stomach: खाली पेट शराब पीने से यह तेजी से और बुरा प्रभाव डालता है

Metabolism: हर किसी व्यक्ति की पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म अलग होता है, इसलिए प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है

शराब और नींद का संबंध ?

लोगों का मानना है कि शराब नींद लाती है, लेकिन एक्सपर्ट्स का स्पष्ट रूप से ये कहना है कि यह नींद की गुणवत्ता को खराब कर देती है। Alcohol दिमाग़ के उस भाग को गंभीर रूप से प्रभावित करता है जो गहरी नींद (Deep Sleep) नियंत्रित करता है। इसलिए शराब पीने के बाद भले ही आप जल्दी सो जाएं, लेकिन सुबह थकान और सिर में दर्द होना आम बात है।

Disclaimer: यह लेख केवल रिसर्च स्टडीज पर आधारित है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story