TRENDING TAGS :
Desi Drinks For Hair: ये 5 देसी ड्रिंक्स जो आपके बालों को बनाएं लंबे और घने
Desi Drinks For Hair: आज हम आपको कुछ ऐसे देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो बालों का झड़ना रोकने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
Desi Drinks For Hair
Desi Drinks For Hair: लंबे बाल पाने के लिए, हम जो भी खाते हैं वह हमारे स्कैल्प के हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।लंबे और घने बालों के लिए सिर्फ तेल और शैंपू ही नहीं, बल्कि हमारा खान-पान भी बहुत जरूरी होता है। जो चीजें हम खाते या पीते हैं, वो हमारे स्कैल्प (सिर की त्वचा) की सेहत और बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो बालों का झड़ना रोकने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इन ड्रिंक्स में बायोटिन, आयरन, जिंक और कोलेजन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
प्याज का जूस
शायद यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन प्याज का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A, C, E और B6 जैसे तत्व होते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। प्याज का रस बैक्टीरिया और सूजन से लड़ने मे मदद करता है, जिससे बाल झड़ना कम होता है और बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इससे बाल तेजी से बढ़ते और घने होते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियो का जूस
पालक, केल, नींबू, अजवाइन और खीरे को मिलाकर बना जूस आयरन, सेलेनियम और विटामिन C से भरपूर होता है। विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है जो बालों को मजबूत करता है। आयरन स्कैल्प में खून का प्रवाह बढ़ाता है जिससे बालों की जड़ें बेहतर पोषण पा पाती हैं।
गाजर और शकरकंद का जूस
गाजर और शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में विटामिन A बनाता है। विटामिन A स्कैल्प की कोशिकाओं की मरम्मत करता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज़ होती है और बाल टूटना बंद होते हैं। ये रस बालों को अंदर से मज़बूत और चमकदार बनाता है।
ग्रीन टी है बेहद फायदेमंद
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह बालों की जड़ों को ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान से भी बचाता है और नए बालों के उत्पादन को तेज करता है। रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से बाल घने और मजबूत बन सकते हैं।
चुकंदर का जूस
चुकंदर में बीटालेन, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन C, जिंक और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह खून की सफाई करता है, स्कैल्प में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाता है और बालों की ग्रोथ को तेज़ करता है। इसे रोज़ाना पीने से कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगता है।
अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं या बालों को घना और लंबा बनाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए देसी ड्रिंक्स को अपने रोज़मर्रा के खानपान में जरूर शामिल करें। ये प्राकृतिक तरीके से बालों की सेहत सुधारते हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के असर दिखाते हैं।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।


