TRENDING TAGS :
Best Juice For Blood Detox: खून को नेचुरली साफ करेगा 1 ये जूस, जानें इसे बनाने का सही तरीका
Best Juice For Blood Detox: ये नेचुरल जूस जिसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, ये आपके खून को साफ करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Best Juice For Blood Detox
Best Juice For Blood Detox: हमारा खून शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन, पोषक तत्व और हार्मोन पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन जब खून में गंदगी या टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, तो इसका असर हमारी स्किन, बालों, पाचन और इम्यूनिटी पर दिखाई देने लगता है। मुंहासे, थकान, एलर्जी और बार-बार बीमार पड़ना – ये सभी संकेत हैं कि शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification) की ज़रूरत है। अच्छी बात यह है कि खून साफ करने के लिए आपको महंगी दवाइयों या इलाज की ज़रूरत नहीं है। एक आसान और नेचुरल जूस, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं, आपके खून को साफ करने में मदद करता है। यह जूस न सिर्फ शरीर को अंदर से साफ करता है, बल्कि स्किन को चमकदार बनाता है और एनर्जी भी देता है।
कौन सा जूस?
बीटरूट, गाजर और नींबू का जूस। ये तीनों मिलकर एक ऐसा जूस बनाते हैं जो खून को नैचुरली साफ करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होता है।
इस जूस के फायदे
खून की सफाई: चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खून को साफ करने और नए ब्लड सेल्स बनने में मदद करते हैं।
चेहरे के लिए फायदेमंद: जब खून साफ होता है तो चेहरे की रंगत निखर जाती है, साथ ही मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करना: गाजर और नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
पाचन के लिए लाभकारी: इस जूस के सेवन से आंतों की सफाई होती है और कब्ज व गैस की समस्या से राहत मिलती है।
एनर्जी से भरपूर: रोज़ सुबह यह जूस पीने से आप हल्का और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
जानें, बनाने का तरीका
ये है सामग्री
- 1 बीटरूट
- 2 गाजर
- 1 नींबू
- थोड़ा सा अदरक
- 1 गिलास पानी
बनाने की विधि जानें
- चुकंदर और गाजर को धोकर कर छील लें।
- इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें।
- इसमें अदरक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
- जूस को छान लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।
- तुरंत पी लें।
अच्छी सेहत के लिए खून की सफाई ज़रूरी है। अगर आप चमकदार स्किन, स्वस्थ शरीर और पूरे दिन तरोताजा रहना चाहते हैं, तो इस नेचुरल जूस को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।


