TRENDING TAGS :
Best Juice For Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, डायबिटीज और मोटापा भी कंट्रोल करेगा ये चमत्कारी जूस
Best Juice For Cholesterol: आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जिसको पीने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाया जा सकता हैं।
Best Juice For Cholesterol
Best Juice For Cholesterol: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनहेल्दी खान-पान और लगातार तनाव के कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है। इसका सीधा असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए, यदि हम अपनी दिनचर्या और खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें, तो इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जिसको पीने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाया जा सकता हैं
जानें, कैसे करना हैं इसका सेवन?
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी के जूस में थोड़ा-सा पुदीना मिलाकर पीने से बहुत ही अधिक लाभ होता है। इस जूस के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर रखने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
लौकी जूस के फायदे
डायटरी फाइबर से भरपूर: लौकी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कम फैट और कोलेस्ट्रॉल: इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर: लौकी में विटामिन A और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। ये दोनों ही हृदय रोग के प्रमुख कारण माने जाते हैं।
हाइड्रेशन में मददगार: लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने और हृदय गति व रक्त प्रवाह(Blood Flow) को संतुलित करने में मदद करती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करने मे मददगार: लौकी का जूस कब्ज़, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें: लौकी पोटैशियम से भरपूर होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
स्किन और बालों के लिए लाभकारी: लौकी के जूस में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की जड़ों को मज़बूत करते हैं।
यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यदि आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल या हृदय संबंधी समस्याएं हैं, तो लौकी का जूस अपने आहार में शामिल करने से पहले किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


