Dengue Cases: नोएडा में डेंगू का कहर जारी, चार दिन में मिले 53 नए मरीज, कुल मामले 419 तक पहुंचे

Dengue Cases: नोएडा में डेंगू के 53 नए मामले मिले, कुल मरीज 419, स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया।

Akriti Pandey
Published on: 4 Oct 2025 12:10 PM IST
Dengue Cases, Dengue fever
X

Dengue Cases

Dengue Cases: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार दिनों में डेंगू के 53 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल डेंगू के मामलों की संख्या 419 तक पहुंच गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

मलेरिया विभाग की अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच नए मामलों की पुष्टि हुई है। मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मरीजों के दफ्तरों में भी मच्छरों के खिलाफ छिड़काव किया गया है।

लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कहा है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें क्योंकि डेंगू फैलाने वाला एडीस मच्छर साफ पानी में पनपता है। पानी की टंकियों, कूलरों, पुराने बर्तनों, टायरों और गमलों को नियमित साफ करना जरूरी है।

डेंगू के लक्षण और बचाव

डॉक्टरों के अनुसार डेंगू के शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, लाल चकत्ते और कमजोरी शामिल हैं। किसी भी बुखार को हल्के में न लें और समय पर जांच जरूक करा लें।

अस्पतालों में डेंगू जांच और इलाज

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया है और डेंगू जांच व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मरीजों को उचित इलाज और निगरानी दी जा रही है।

रोकथाम के लिए सतर्कता जरूरी

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक लोग स्वयं सतर्क नहीं होंगे, तब तक डेंगू पर पूर्ण नियंत्रण पाना मुश्किल होगा।

IANS इनपुट के साथ

1 / 5
Your Score0/ 5
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story