सीधा युवाओं के दिल पर अटैक कर रहा ये 'साइलेंट किलर'! चुन- चुन कर उतार रहा मौत के घाट, डॉक्टर्स ने बताया कैसे रहोगे सेफ?

Heart Attack Causes: आजकल 25-35 साल के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत जीवनशैली, तनाव और खराब खानपान इसकी मुख्य वजह बनती जा रही हैं।

Akriti Pandey
Published on: 23 Oct 2025 12:12 PM IST (Updated on: 23 Oct 2025 12:12 PM IST)
Heart Attack Causes
X

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes: आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां पहले यह बीमारी बुजुर्गों तक सीमित थी, वहीं अब 25 से 35 वर्ष की उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आए दिन समाचारों में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां पर जिम करते हुए, ऑफिस में काम करते समय या डांस के दौरान युवा अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण बदलती जीवनशैली, मानसिक तनाव और गलत खानपान की आदतें हैं। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक खून और ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाती है। यदि यह रुकावट लंबे समय तक बनी रहे और समय पर इलाज न हो, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। पहले इस बीमारी का खतरा 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता था, लेकिन अब यह खतरा युवाओं तक पहुंच गया है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है।

हार्ट अटैक के मुख्य कारण (Heart Attack Causes)

आधुनिक जीवनशैली ने युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है। लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करना, नींद की कमी, और जंक फूड का अत्यधिक सेवन दिल की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। आज की युवा पीढ़ी ऊर्जा पेय, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड आइटम्स का ज्यादा सेवन कर रही है, जिनमें ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। धूम्रपान और शराब का सेवन भी हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक है। तंबाकू और शराब रक्तचाप को बढ़ाते हैं और धमनियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, नियमित व्यायाम की कमी, मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां भी दिल के लिए खतरनाक हैं।

तनाव (Stress) भी एक बड़ा कारण है। काम का दबाव, प्रतिस्पर्धा और अस्थिर जीवनशैली से तनाव का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाते हैं। ये हार्मोन दिल की धमनियों में रुकावट पैदा करते हैं, जो धीरे-धीरे हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं।

हार्ट अटैक से बचने के रामबाण उपाय (Heart Attack Prevention Tips)

डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से बचने का सबसे कारगर उपाय है जीवनशैली में बदलाव। संतुलित आहार लेना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और कम वसा वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। तैलीय, मसालेदार और जंक फूड से दूरी बनाएं। रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है, चाहे वह तेज चलना हो, योग हो या साइकिल चलाना। धूम्रपान और शराब से पूरी तरह बचना चाहिए क्योंकि ये दिल की मांसपेशियों को कमजोर करते हैं।

तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation), प्राणायाम और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का अभ्यास करें। इससे न केवल मन शांत रहता है, बल्कि रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाना भी आवश्यक है, ताकि ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही बना रहे।

जागरूकता और समय पर जांच है सबसे बड़ा बचाव

युवाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होना होगा। छोटी-छोटी जीवनशैली की आदतें बदलकर हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। पर्याप्त नींद लेना, समय पर भोजन करना और परिवार के साथ समय बिताना दिल की सेहत के लिए जरूरी है। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना, थकान या चक्कर जैसे लक्षण महसूस हों, तो इन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। शुरुआती लक्षणों की पहचान ही जीवन बचाने में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story