TRENDING TAGS :
डाइटिंग कर रहे हैं? तो सुबह ब्रेकफास्ट में ज़रूर खाइए ये 6 डिशेज, वजन होगा कंट्रोल
यदि आप रोज़ाना ब्रेकफास्ट के लिए टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी डिशेज की सर्च कर रहे हैं तो गुजरात की इन 6 डिशेज को आपको एक बार ट्राई करके देखना चाहिए।
6 Best Breakfast Ideas (PHOTO: social media)
6 Best Breakfast Ideas: आजकल लोग वजन कम करने की होड़ में तेज़ी से लगे हुए हैं। इसके लिए लोग कम तेल में पकाकर खाना खाते हैं। वैसे यदि आपको कम तेल में बना खाना है तो केवल साउथ इंडियन ही नहीं अब्ल्कि आप गुजराती डिशेज भी ट्राय कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बेसन और गेंहू के आटे से बनाया कौन-कौन सा डिश बनाकर तैयार किया जा सकता है, जो कि टेस्ट के साथ हेल्दी भी होता है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बना सकते हैं ये गुजराती डिशेज
यदि आप रोज़ाना ब्रेकफास्ट के लिए टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी डिशेज की सर्च कर रहे हैं तो सिर्फ डोसा, उत्तपम, अप्पम या इडली के अलावा और भी ऑप्शन देखें। गुजरात की इन 6 डिशेज को आपको एक बार ट्राई करके देखना चाहिए। जिनका टेस्ट बिल्कुल अलग है और ये खाने में भी आनंद आता है। सबसे विशेष बात कि इन्हें पहले ही बनाकर कुछ समय के लिए रखा भी जा सकता है। जिससे सुबह की भागदौड़ में ब्रेकफास्ट बनाने का अधिक झंझट महसूस न हो।
1. ढोकला
ढोकला का नाम आपने तो सुना ही होगा जिसे गुजराती खाने में सबसे ज़्यादा खाना पसंद किया जाता है। इसमें सबसे विशेष बात ये है कि ये बिना तेल में बनी डिश होती है। जिसे ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स में आप बहुत चाव से खा सकते हैं। तो यदि आप इंडियन डिशेज खाकर बोर हो चुके हैं तो आप इन स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं।


