शरीर में पनप रहे हर एक रोग को कच्चा चबा जाती है ये सफेद सी दिखने वाली चीज, बस 30 दिनों तक कर लें सेवन और खुद देख लें कमाल!

Dahi Ke Fayde: दही भारतीय भोजन का सुपरफूड है। यह पाचन सुधारता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत करता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Akriti Pandey
Published on: 25 Oct 2025 11:41 AM IST (Updated on: 25 Oct 2025 11:42 AM IST)
Curd Benefits, Dahi ke fayde
X

Curd Benefits

Dahi Ke Fayde: दही भारतीय आहार का एक अहम हिस्सा है और इसे सही मायनों में एक सुपरफूड कहा जा सकता है। यह न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह कैल्शियम, विटामिन B12 और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं रोजाना दही खाने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ और मजबूत

दही का नियमित सेवन हृदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं और धमनियों में इसके जमाव को रोकते हैं। इस तरह यह हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। दही में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या से भी बचाव होता है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में रोजाना दही जरूर शामिल करें।

पाचन को बनाए मजबूत

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स हमारे पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये गुड बैक्टीरिया आंतों में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। यदि आपको गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी दिक्कतें हैं, तो दही का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। यह भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक हल्का महसूस कराता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दही को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रित करता है। यही हार्मोन पेट के आसपास चर्बी जमा होने का मुख्य कारण बनता है। दही के सेवन से कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है, जिससे पेट की चर्बी घटने में मदद मिलती है। साथ ही दही लीन मसल मास को बनाए रखता है, जिससे वजन घटने के बाद भी शरीर फिट और टोंड दिखता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया न केवल पाचन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया शरीर को हानिकारक जीवाणुओं और संक्रमण से बचाते हैं। नियमित रूप से दही खाने से सर्दी-जुकाम, एलर्जी और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही, यह महिलाओं में होने वाले यीस्ट इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और दांतों की सेहत बनाए रखता है। नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की कमजोरी वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story