TRENDING TAGS :
Natural Ways To Improve Digestion: सुबह-सुबह पेट नहीं होता साफ? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
Natural Ways To Improve Digestion: कुछ प्राकृतिक उपाय न सिर्फ पेट साफ करने में मदद करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में
Natural Ways To Improve Digestion
Natural Ways To Improve Digestion: सुबह पेट साफ़ न होना आजकल बहुत से लोगों के लिए एक आम समस्या बन गई है। यह न केवल असुविधाजनक होता है, बल्कि पूरे दिन आपकी ऊर्जा और मूड को भी प्रभावित करता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए दवाइयों की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू नुस्ख़े अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये प्राकृतिक उपाय न सिर्फ पेट साफ करने में मदद करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
गर्म पानी और नींबू
- सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना पेट साफ करने का सरल और प्रभावी तरीका है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन प्रक्रिया को तेज करने मे मदद करता है।
- रोज खाली पेट इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या कम होती है।
- साबुत अनाज और फाइबर युक्त आहार
- ओट्स, ब्राउन राइस और हरी सब्ज़ियों जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
- अपने आहार में प्रतिदिन कम से कम 25 ग्राम फाइबर शामिल करें
अजवाइन या सौंफ के बीज
अजवाइन और सौंफ में प्राकृतिक पाचक गुण होते हैं। गुनगुने पानी के साथ इन्हें लेने से गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है।
इसे रात में या सुबह में खाली पेट लेने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
दही और प्रोबायोटिक फूड्स
दही और प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ जैसे किमची आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज से बचाव होता है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से पेट साफ रहता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत बनती हैं।
हल्दी वाला दूध और पर्याप्त पानी
हल्दी वाला दूध पेट की सूजन को कम करता है और आंतरिक सफाई में मदद करता है। इसके अलावा, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है। हाइड्रेटेड रहने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पेट साफ रहता है।
सुबह में पेट का साफ न होना आपकी दिनचर्या को बाधित कर सकती है। लेकिन ऊपर बताए गए सरल घरेलू उपाय जैसे गुनगुना पानी और नींबू, फाइबर युक्त आहार, अजवाइन या सौंफ, प्रोबायोटिक फूड्स और हल्दी वाला दूध को अपनाकर आप कब्ज, गैस और सूजन से छुटकारा पा सकते हैं और आंतों को स्वस्थ रख सकते हैं।


