Stop Snoring! आपके खर्राटे उड़ा रहे हैं सबकी नींद? आज ही शुरू करें ये आसान 7 डे चैलेंज

Snoring Disorder: आपको रात में तेज खर्राटे आते हैं या सुबह उठने पर गले में सूखापन और भारीपन महसूस होता है, तो समझ जाइए कि आपके श्वसन मार्ग में अवरोध है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Nov 2025 6:00 AM IST
Snoring Disorder
X

Snoring Disorder

Snoring Disorder: अगर आपको रात में तेज खर्राटे आते हैं या सुबह उठने पर गले में सूखापन और भारीपन महसूस होता है, तो समझ जाइए कि आपके श्वसन मार्ग में अवरोध है। आयुर्वेद के अनुसार यह कफ और वात के असंतुलन की वजह से होता है। नाक और गले में जमा कफ सांस को सही ढंग से गुजरने नहीं देता, जिससे खर्राटे और सूखा मुंह जैसी समस्याएं होती हैं। इससे निपटने के लिए 7 दिन का सरल आयुर्वेदिक प्लान अपना सकते हैं। पहले दिन नस्य थेरेपी से शुरुआत करें।

सुबह और रात को सोने से पहले 2-2 बूंद अणु तेल दोनों नथुनों में डालें। यह नाक खोलने और गले की सूजन कम करने में मदद करता है। दिनभर सिर्फ गरम पानी पीते रहें। दूसरे दिन रात को गुनगुने पानी में हल्दी और नमक डालकर गरारा करें, फिर अजवाइन डालकर 5 मिनट भाप लें। सोते समय करवट लेकर सोएं। तीसरे दिन शहद-अदरक थेरेपी अपनाएं। 1 चम्मच अदरक का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। इससे गले की सूजन, सूखापन और खर्राटे कम होंगे। रात का भोजन हल्का लें। चौथे दिन आहार सुधारें। दही, दूध और मीठे का सेवन कम करें। हल्का भोजन जैसे मूंग दाल खिचड़ी या सूप लें। नींबू पानी और तुलसी चाय दिनभर पीते रहें।

सुबह भ्रामरी प्राणायाम 10 बार करें। पांचवे दिन गले पर हल्का गर्म सरसों या नारियल तेल लगाकर मालिश करें। सोने से पहले 2 बूंद घी नाक में डालें। छठवें दिन हर्बल काढ़ा बनाएं। इसके लिए तुलसी, मुलेठी, अदरक और दालचीनी उबालें। सुबह-शाम इसे पिएं। रात में सोने से पहले अजवाइन भाप लें। सातवें दिन शरीर का संतुलन बनाए रखें।

ध्यान और प्राणायाम करें

सुबह 15 मिनट ध्यान और प्राणायाम (अनुलोम-विलोम और भ्रामरी) करें। रात में गले पर हल्का गर्म कपड़ा रखें। आयुर्वेदिक रूप से गरम पानी, अदरक-हल्दी वाली चाय, तुलसी और मुलेठी का सेवन फायदेमंद है। तैलीय, भारी और ठंडी चीजें कम लें। धूम्रपान, शराब और ज्यादा मीठा न लें, वजन नियंत्रित रखें और कमरे में नमी बनाए रखें। सोते समय नाक से सांस लेने की आदत डालें। अगर खर्राटों के साथ नींद में सांस रुकने या झटके जैसी समस्या है, तो विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story