अनहेल्दी डाइट और स्ट्रेस से बढ़ रहा है PCOS का खतरा, महिलाएं ज़रूर जानें ये बातें

क्या आपको भी पीरियड्स अनियमित आते हैं, चेहरे पर पिंपल्स निकल रहे हैं तो ये लेख ज़रूर पढ़ें...

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Sept 2025 12:51 PM IST
PCOS in Women Causes
X

PCOS in Women Causes

PCOS in Women Causes: आजकल महिलाओं में अक्सर देखी जाने वाली एक समस्या अब आम बनती जा रही है, जिसका नाम है - PCOS। साधारण तौर पर इस समस्या में महिलाओं के हार्मोन्स अनियंत्रित हो जाते हैं और पीरियड्स का साइकिल भी बदलने लगता है। इस वजह से उनके चेहरे और शरीर पर अधिक बाल आने लगते हैं। इसके साथ ही तेज़ी से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। ये सब फिर आम समस्या है, PCOS में सबसे बड़ी दिक्कत महिलों को गर्भधारण करने में होता है। यानी जिस महिला को PCOS होता है, उस महिला को गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है।

देखा जाए तो PCOS आज के समय में हर 10 में से लगभग 1 महिला को प्रभावित कर रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण है हमारी ख़राब लाइफस्टाइल। PCOS का अर्थ होता है Polycystic Ovary Syndrome। आज के समय के अनुसार देखा जाए तो ये महिलाओं की एक आम हार्मोनल समस्या बन गयी है, जिसमें अंडाशय (ovaries) में छोटे-छोटे सिस्ट (थैली जैसे फोड़े) बनना शुरू हो जाते हैं। इस वजह से महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन (एंड्रोजन) अधिक बनने लगते हैं और हार्मोनल बैलेंस अनियंत्रित हो जाता है। इस कारण से महिलाओं में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होना शुरू हो जाती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि PCOS केवल एक हार्मोनल समस्या नहीं है बल्कि हमारी लाइफस्टाइल से भी गहरा संबंध रखता है।

ऐसी 5 सबसे बड़ी गलतियां हैं जो महिलाओं में PCOS को बढ़ा देती हैं:

1. अनहेल्दी डाइट| Unhealthy Diet


आजकल लोग तेजी से फास्ट फूड, डीप फ़्राईड खाना, सॉफ्ट और मीठे ड्रिंक्स के साथ पैकेज्ड स्नैक्स खाने की आदत आज की रोज़मर्रा के जीवन में इस कदर बस चुका है कि इसके बुरे परिणाम के बारे में कोई भी सोच रहा है। खाने की ये सभी चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ती है और हार्मोन असंतुलन पैदा करती हैं। इस वजह से PCOS की समस्या भी बढ़ती है। इसलिए रोजाना आपको अपनी डाइट में मौसमी फल, सब्जियां, प्रोटीन वाला और फाइबर युक्त खाने को शामिल करें।

2. फिजिकल एक्टिविटी की कमी


लोगों की व्यस्तता भरी ज़िन्दगी अब इतनी व्यस्त हो चुकी है कि वर्कआउट, व्यायाम करने का वक़्त ही नहीं मिल पाता। आजकल ज्यादातर महिलायें घर से बाहर नौकरी करती हैं। जहां उन्हें घंटों तक लगातार बैठकर काम करना पड़ता हैं, जिसके कारण तेजी से मोटापा भी बढ़ता है और यही मोटापा PCOS के खतरे को जन्म देता है। इसके लिए आपको डेली कम से कम 30 मिनट वॉक, योग और एक्सरसाइज करना चाहिए।

3. स्ट्रेस और अनिद्रा की समस्या


प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल लाइफ, स्ट्रेस दोनों ओर से होता है। ऐसे में रात में देर तक जागना, स्ट्रेस लेना भी PCOS के सबसे बड़े कारणों में से एक है। स्ट्रेस शरीर के हार्मोन्स के संतुलन को अनियंत्रित कर ख़राब कर देता है। वहीं अनिद्रा के कारण से भी शरीर का नेचुरल रिपेयर सिस्टम ख़राब हो जाता है और PCOS बढ़ने का ख़तरा ज्यादा हो जाता है।

4. ज्यादा जंक फूड और शुगर की ओवरडोज


मीठे का अधिक सेवन करना, बार-बार स्नैकिंग करना और शुगर से भरपूर पेय पदार्थ पीना भी PCOS के खतरे को जन्म देता है। अधिक शुगर खाने से इंसुलिन बढ़ जाता है और शरीर हार्मोन को सही ढंग से बैलेंस नहीं कर पाता। इसी कारण से PCOS की समस्या से जूझ रहे मरीजों को शुगर कम करने की सलाह दी जाती है।

5. हेल्थ चेकअप को नज़रअंदाज़ करना


कई महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता या मोटापा बढ़ने को गंभीरता से नहीं लेती। लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करने से PCOS और गंभीर रूप ले सकता है। लंबे समय तक नज़रअंदाज करने पर डायबिटीज और इन्फर्टिलिटी का खतरा अधिक बढ़ सकता है। इसलिए वक़्त पर गाइनेकोलॉजिस्ट ये चेकअप कराना बहुत आवश्यक है।

PCOS से होती हैं ये समस्याएं -

- पीरियड्स का अनियमित तरीके आना

- ज़्यादा लंबे वक़्त तक पीरियड्स का न आना

- चेहरे, शरीर पर अधिक बाल आने लगना

- सिर के बाल पतले होने या झाड़ना शुरू हो जाना

- एकाएक वजन बढ़ना

- चेहरे पर पिंपल्स आने लगना

- गर्भधारण में समस्या (infertility)

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story