TRENDING TAGS :
Weather Update Today: अभी नहीं थमेगा वर्षा का दौर... दिल्ली, यूपी-पंजाब में बढ़ी ठंड! तेज़ी से गिर रहा पारा, इन राज्यों में हाई अलर्ट
Weather Update Today: आज दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, पंजाब समेत आसपास के राज्यों में धुंध और हल्की ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में आज भी भारी वर्षा की संभावना है।
Weather Update Today (PHOTO: social media)
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। सुबह में धुंध तो दिन में तेज धूप निकल रही है। हालांकि रात में हल्की-ठंडक का अहसास हो रहा है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवाएं जहरीली हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल वर्षा की कोई संभावना नहीं है। आज शनिवार को हल्की धुंध देखने को मिलेगी। वहीं आज रात में ठंड थोड़ा अधिक बढ़ने के आसार हैं।
यूपी में 6 नवंबर तक होगी
उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर 2025 तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम वर्षा और बूंदाबांदी हो सकती है। इस वर्षा और हवाओं के चलने से प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे और भी कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी, जो कंपकंपा देने वाली हो होगी। अगले पूरे सप्ताह प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कोहरा भी छाया रहेगा।
आज राजस्थान में कई इलाकों में होगी वर्षा
एक नए मौसमी चक्र के प्रभाव से राजस्थान में भी वर्षा का दौर चल रहा है और बीते 24 घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, बीते शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान में किसी-किसी जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र के मुताबिक, आज भी उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम वर्षा की संभावना है। व
कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’
महाराष्ट्र में अगले एक से दो दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को कोंकण रायगढ़, सिंधुदुर्ग, ठाणे, पालघर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं नासिक, नंदुरबार, जलगांव, धुले में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी और इन स्थानों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
मराठावाड़ा में वर्षा से किसान हुए परेशान
बीते कुछ महीनों से मराठवाड़ा में भारी वर्षा लगातार हो रही है। इस साल राज्य में सबसे अधिक वर्षा इसी इलाके में हुई है और इस वर्षा ने मराठवाड़ा में खेती को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इतने नुकसान के बाद भी, वर्षा अभी पूरी तरह थमने नहीं रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर मराठवाड़ा में वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, मराठवाड़ा के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। लगातार हो रही वर्षा से यहां के किसान अभी भी काफी चिंतित हैं।
अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 1 नवंबर 2025 को कोंकण-गोवा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ 2 नवंबर 2025 को कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है और 3 नवंबर 2025 को कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


