India Pakistan War Latest Update: BSF के 8 जवान घायल, आरएस पुरा में पाकिस्तान ने किया अटैक

India Pakistan War Latest Update: पाकिस्तान ने आरएस पुरा में अटैक किया, जिसमें 8 BSF के घायल होने की खबर है।

Gausiya Bano
Published on: 10 May 2025 4:16 PM IST (Updated on: 10 May 2025 5:13 PM IST)
8 BSF soldiers injured after Pakistan attack in RS Pura jammu India Pakistan War Latest Update
X

India Pakistan War Latest Update: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान ने अब जम्मू क्षेत्र के आरएस पुरा इलाके में गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 8 जवान के घायल होने की खबर आई है।

पाकिस्तान हमले में वायुसेना जवान शहीद, अधिकारी की भी गई जान

शुक्रवार रात को जम्मू कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान ने हमला किया। इसमें वायुसेना के जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए हैं। वे राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले थे। सुरेंद्र 14 साल से वायुसेना की मेडिकल विंग में थे। इसके अलावा राजौरी में आज सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा की भी मौत हो गई। यहां अधिकारी समेत 3 नागरिकों की जान भी चली गई है। इसे देखते हुए जम्मू कश्मीर सरकार ने पाकिस्तानी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की मदद करने की घोषणा की है।

भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। पाकिस्तान लगातार भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। पाकिस्तान शुक्रवार-शनिवार रात को ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर हमला किया। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तानी चौकी और आतंकी लॉन्च पैड को भी नष्ट कर दिया।

दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान को आज सख्त चेतावनी दी है। भारत ने कहा कि आगे अगर किसी भी तरह का आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी और इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story