India Pakistan War Update: ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान! नेताओं ने सेना की बहादुरी को किया सलाम—कहा, अब भारत आतंकी ठिकानों पर नहीं करेगा रहम, घुसकर देगा जवाब

India Pakistan War Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर ने एक कड़ा संदेश दिया है अब भारत सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि आगे बढ़कर आतंक के अड्डों को तबाह करता है।

Harsh Srivastava
Published on: 9 May 2025 1:55 PM IST
India Pakistan War Update
X

India Pakistan War Update 

Political Leaders Appreciate India Army: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर ने एक कड़ा संदेश दिया है अब भारत सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि आगे बढ़कर आतंक के अड्डों को तबाह करता है। बीते दिनों पाकिस्तानी ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया, और इसके बाद देशभर के नेताओं ने सेना की बहादुरी और केंद्र सरकार के कड़े रुख की जमकर सराहना की।

बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "पिछले कई दशकों से आतंकवाद उनके नीति का हिस्सा रहा है। हम आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर रहे हैं, और उन्हें लगता है कि ये कार्रवाई उनके खिलाफ हो रही है।"

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी सेना की तारीफ करते हुए कहा, "मैं भारतीय सेना के जवानों को बधाई देता हूं। हमारी पार्टी और नेता अखिलेश यादव ने इस समय सरकार को पूरा समर्थन दिया है। हमारी सेना उन ठिकानों को तबाह करेगी जहां आतंकियों को पनाह दी जाती है।"

बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने दिल्ली में कहा, "पूरी दुनिया हमारी सेना की ताकत देख रही है। भारत अब आतंकवाद पर हमला करने के लिए किसी की इजाजत का इंतजार नहीं करता—हम घुसकर मारते हैं और मारते रहेंगे। आज आतंकी ही नहीं, उनके आका भी कांप रहे हैं।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं उन सभी जवानों को सलाम करता हूं जो पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारी सेनाएं निर्दोष नागरिकों की हत्या का माकूल जवाब दे रही हैं। पाकिस्तान को समझना होगा कि आतंकवाद से कोई देश आगे नहीं बढ़ता।" अब संदेश साफ है—भारत आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में है, और इस बार पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story