एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर खराबी, सैन फ्रांसिस्को-मुंबई विमान कोलकाता में रोका गया, यात्रियों में मचा कोहराम

Air India Flight Engine Failure: एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट AI180 में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कर यात्रियों को उतारा गया।

Gausiya Bano
Published on: 17 Jun 2025 9:40 AM IST
Air India Flight Engine Failure
X

Air India Flight Engine Failure

Air India Flight Engine Failure: फ्लाइट्स में उड़ान भरने के बाद खराबी आने का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा है। अब एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई, जिसके बाद मंगलवार सुबह यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान से उतारना पड़ा। एयर इंडिया की इस फ्लाइट की संख्या AI180 है, जो सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

वर्ल्डलाइनर विमान के इंजन में आई खराबी

जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) श्रेणी का यह विमान 17 जून को रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा था। इसे रात 2:00 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान के बाये इंजन में खराबी आ गई, जिसकी वजह से उड़ान में काफी देरी हो गई। इसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। उन्हें लंबे समय तक विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने घोषणा की कि सभी यात्रियों को विमान से उतरना होगा। कैप्टन ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। तकनीकी खराबी के कारण विमान का उड़ान भरना सुरक्षित नहीं था।

इस अप्रत्याशित देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जबकि उनकी योजना मुंबई पहुंचने की थी। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। अब विमान की मरम्मत के बाद ही उसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। यह घटना एक बार फिर हवाई यात्रा में सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व को उजागर करती है।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डरे हुए हैं यात्री

आपको बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसा 12 जून को हुआ था, जिसमें एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई, वहीं जिस बिल्डिंग से विमान टकराया था, वहां मौजूद लोगों को मिलाकर कुल 275 की मौत हुई है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story