TRENDING TAGS :
IPL 2025 जीतने पर आरसीबी को मिले इतने करोड़, फाइनल हारने वाली पंजाब पर भी पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस खिलाड़ी को क्या मिला पुरस्कार
IPL 2025 Award: आईपीएल 2025 का सफल और रोमांचक सीजन 3 जून को फाइनल मैच के साथ खत्म हो गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा है। वहीं पंजाब किंग्स ने मजबूत दावेदारी पेश करते हुए उपविजेता के तौर पर बड़ी इनामी राशि जीती है।
IPL 2025 Award Winner (Photo: Social Media)
IPL 2025 Award Winner: आईपीएल 2025 का रोमांचक सफर 3 जून मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हो गया। इस बार का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार ट्रॉफी जीती है। बेंगलुरु ने पंजाब को फाइनल में 6 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों पर पैसों की बारिश हुई। उसके साथ ही खिलाड़ियों को भी चेक के साथ पुरस्कार दिए गए।
विजेता आरसीबी पर पैसों की बरसात
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर अपने प्रशंसकों का दिल जीता साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से भी भारी-भरकम इनामी राशि प्राप्त की है। आरसीबी को आईपीएल 2025 का विजेता बनने पर 20 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस जीत से आरसीबी के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और फ्रेंचाइजी में खुशी की लहर है। जिसने वर्षों के खिताबी सूखे को समाप्त किया है।
उपविजेता पंजाब भी हुई मालामाल
पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2025 का खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन उपविजेता के तौर पर टीम को बड़ी रकम मिली। फाइनल में हारने के बावजूद पंजाब को 12.5 करोड़ की इनामी राशि प्रदान की गई। यह राशि दर्शाती है कि आईपीएल में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी उचित सम्मान और आर्थिक लाभ मिलता है। पंजाब ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल तक का सफर तय करके अपनी काबिलियत साबित की है।
प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य टीमों को इनाम
आईपीएल 2025 में सिर्फ विजेता और उपविजेता को ही इनामी राशि मिली है, बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। इस बार तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस (MI) को 7 करोड़ रुपये मिले, जबकि चौथे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस (GT) को ₹6.5 करोड़ की राशि प्रदान की गई। आईपीएल में हर एक टीम के प्रदर्शन और उनकी मेहनत को भी महत्व मिलता है। टीमों के साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा गया है।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में पैसों की बारिश
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन): गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप और ₹10 लाख का इनाम मिला है।
पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट): गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप और 10 लाख रुपये दिए गए।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया है। उन्हें 15 लाख का ईनाम मिला है।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार मिला है। उसके लिए 10 लाख रुपये मिले है।
सर्वाधिक चौके लगाने पर साई सुदर्शन (88 चौके) को 10 लाख रुपये मिले है।
सर्वाधिक छक्के लगाने वाले निकोलस पूरन (40 छक्के) को 10 लाख रुपये मिले है।
कैच ऑफ द सीजन: कामिंदु मेंडिस को 10 लाख रुपये मिले है।
फेयर प्ले अवॉर्ड: चेन्नई सुपर किंग्स को 10 लाख रुपये मिले है।
पिच और ग्राउंड अवॉर्ड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली को मिला है। उसके लिए 50 लाख रुपये मिले है ।
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन युवा वैभव सूर्यवंशी रहे है। उनको 10 लाख रुपये मिले है।


