Bank Holidays in November 2025: 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in November 2025: आरबीआई ने छुट्टियों की यह सूची में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल हैं। इनमें त्योहार, रविवार और महीने का दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Nov 2025 2:32 PM IST (Updated on: 1 Nov 2025 3:29 PM IST)
Bank Holidays in November 2025
X

Bank Holidays in November 2025

Bank Holidays in November 2025: अगर आप भी नवंबर माह में बैंक से जुड़े किसी बेहद जरूरी काम को निपटाने की सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाइए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नवंबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार नवंबर माह में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राज्यवार तय की गई हैं, यानी हर जगह एक जैसी नहीं होंगी।

आरबीआई ने छुट्टियों की यह सूची में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल हैं। इनमें त्योहार, रविवार और महीने का दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। हालांकि ग्राहकों की सुविधा के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवाएं और नेट बैंकिंग चालू रहेंगी। तो अगर नवंबर माह की इन तिथियों में आप भी बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर जान लें कि आपके शहर में कौन से दिन बैंकों में अवकाश रहेगा ताकि आपका काम अधूरा न रह जाए।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर (शनिवार): कन्नड़ राज्योत्सव बेंगलुरु, चेन्नई में बैंक बंद

2 नवंबर (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश

5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार

9 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

15 नवंबर (शनिवार): क्षेत्रीय छुट्टी (झारखंड स्थापना दिवस)

16 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

22 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

23 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

ऑनलाइन बैंकिंग से नहीं रुकेगा काम

नवंबर माह में हालांकि बैंक 11 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन इस बीच नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और एटीएम सेवाएं सुचारू रूप से चालू रहेंगी। इसलिए अगर आपको भुगवान या फिर हस्तांतरण करना है, तो ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं। आरबीआई ने ग्राहकों को यह सलाह दी है कि वे अपनी जरूरी बैंकिंग गतिविधियां जैसे चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट, पासबुक अपडेट और डिमांड ड्राफ्ट आदि इन छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।

दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर माह में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। देश भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story