×

Bank Holiday September 2023: सितंबर में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, फटाफट निपटा लीजिए जरुरी काम

Bank Holiday September 2023: अगर आप सितबंर महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी ही है।

Jugul Kishor
Published on: 26 Aug 2023 2:05 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2023 4:50 AM GMT)
Bank Holiday September 2023: सितंबर में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, फटाफट निपटा लीजिए जरुरी काम
X
Bank Holiday September 2023 ( सोशल मीडिया)

Bank Holiday September 2023: अगर आप सितबंर महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी ही है। इस लिस्ट के अनुसार आप बैंक जाने का प्लान बना सकते हैं। आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक सितंबर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holiday September 2023 List)

  • 3 सितंबर, 2023: रविवार
  • 6 सितंबर 2023 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेंगे.
  • 7 सितंबर 2023: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गांगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक में अवकाश रहेगा.
  • 9 सितंबर, 2023: दूसरा शनिवार.
  • 10 सितंबर 2023: दूसरा रविवार.
  • 17 सितंबर, 2023: रविवार.
  • 18 सितंबर 2023: विनायक चतुर्थी के कारण बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी के कारण के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा।
  • 22 सितंबर, 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर, 2023: चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 सितंबर, 2023: रविवार
  • 25 सितंबर, 2023: श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शरीफ ((पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे।
  • 28 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story