×

School Holiday In August 2023: अगस्त में स्कूली बच्चों की मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

School Holiday In August 2023: गर्मियों की लंबी छुट्टी के बाद जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं, लेकिन अगस्त महीने में त्योहार होने के कारण स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं।

Jugul Kishor
Published on: 23 July 2023 4:39 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2023 2:31 AM GMT)
School Holiday In August 2023: अगस्त में स्कूली बच्चों की मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
X
School Holiday In August 2023 (Social Media)

School Holiday In August 2023: गर्मियों की लंबी छुट्टी के बाद जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं, लेकिन अगस्त महीने में त्योहार होने के कारण स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं। स्कूली बच्चों के दिमाग ये रहता है कि स्कूल में कब-कब और कितने दिनों की छुट्टियां होने वाली है। छात्रों को छुटिट्यों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें स्कूली बच्चों की अगस्त महीने में फुल मौज होने वाली है, क्योंकि अगस्त में छात्रों को सात से आठ छुट्टियां मिलने वाली हैं। इन छुट्टियां में रविवार के भी अवकाश शामिल हैं। इसलिए बिना देर किए हुए बताते हैं कि अगस्त महीने में कब-कब स्कूल बंद रहने वाले हैं।

सात से आठ दिन बंद रहेंगे स्कूल

जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक अगस्त महीने में रविवार और शनिवार को मिलाकर कुल सात से आठ दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। यदि शनिवार को छुट्टी नहीं भी मिलती है तब भी बच्चों की सात दिन मौज होने वाली है। अगस्त महीने में भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पड़ रहा है। अगस्त में ज्यादातर छुट्टियां रविवार के आसपास हैं, ऐसे में बच्चे वीकेंड डेज पर कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

अगस्त महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

6 अगस्त 2023 - दिन रविवार (अवकाश)
12 अगस्त 2023 - दिन शनिवार
13 अगस्त 2023 - दिन रविवार (अवकाश)
15 अगस्त 2023 - दिन मंगलवार ( स्वतंत्रता दिवस)
19 अगस्त 2032 - दिन शनिवार ( हरियाली तीज)
20 अगस्त 2023 - दिन रविवार (अवकाश)
27 अगस्त 2023 - दिन रविवार (अवकाश)
30 अगस्त 2023 - दिन बुधवार (रक्षाबंधन)

15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को ध्वाजारोहण में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है। उसके बाद छुट्टी कर दी जाती है। 15 अगस्त के दिन स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story