युवाओं ने दिखा दिया प्रशांत किशोर को आईना, बिहार चुनाव से पहले आये सर्व में जनसुराज की धज्जियां उड़ी

सर्वे में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी 1-3 सीटों तक सीमित दिख रही है, लेकिन 18-25 वर्ष के युवाओं में 12% वोट शेयर के साथ चुनावी चर्चा में बनी हुई है

Shivam Shrivastava
Published on: 5 Nov 2025 2:36 PM IST
Prashant Kishor Politics in Bihar Chunav 2025
X

Prashant Kishor Politics in Bihar Chunav 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है, और एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच आईएएनएस और मैटराइज द्वारा किए गए एक ताजा ओपिनियन पोल में एनडीए को 153 से 164 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सर्वे ने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन का भी आकलन किया है। अनुमान के मुताबिक, जनसुराज इस चुनाव में अपनी पहचान बना सकती है, लेकिन सीटों की संख्या प्रशांत किशोर के दावों से काफी कम रह सकती है। पोल में पार्टी को केवल 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है और वोट शेयर लगभग 4 फीसदी रह सकता है। 243 सीटों में से पार्टी सभी 238 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि खुद प्रशांत किशोर किसी सीट से उम्मीदवार नहीं हैं और प्रचार में व्यस्त हैं।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार की सियासत में नई ताकत बनकर उभर रही है। पोलस्ट्रैट सर्वे में यह पार्टी खासतौर पर युवाओं के बीच चर्चा में है। 18 से 25 वर्ष की उम्र के मतदाताओं में 12% से अधिक लोगों ने जन सुराज को अपनी पसंद बताया है। यह संकेत है कि पीके की पार्टी भले ही सीटों के लिहाज से बड़ी चुनौती न बने, लेकिन वोट शेयर में वह पारंपरिक दलों की नींद जरूर उड़ा रही है।

महागठबंधन में शामिल होने में असफल रही एआईएमआईएम को इस चुनाव में महज 1 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। ओवैसी की पार्टी के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं। अन्य छोटी पार्टियों को 8 फीसदी वोट शेयर और 0-4 सीटें मिलने की संभावना है।

एनडीए सीट अनुमान:

• भारतीय जनता पार्टी: 83-87

• जनता दल यूनाइटेड: 61-65

• हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा: 4-5

• लोक जनशक्ति पार्टी: 4-5

• राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 1-2

महागठबंधन सीट अनुमान:

• राष्ट्रीय जनता दल: 62-66

• कांग्रेस: 7-9

• सीपीआई (एमएल): 6-8

• सीपीआई: 0-1

• सीपीआई (एम): 0-1

• विकासशील इंसान पार्टी: 1-2

यह सर्वे बिहार विधानसभा चुनाव में संभावित सीटों के रुझान और पार्टियों के वोट शेयर का स्पष्ट संकेत देता है।

IANS इनपुट के साथ

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

Former Content Writer Mail ID - shivam09231@gmail.comshivam09231@gmail.com

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story