बिहार में कौन होगा डिप्टी CM? जानिए नीतीश के मंत्रिमंडल में किन दिग्गजों का नाम,BJP करेगी बड़ा उलटफेर

NDA government cabinet formation: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज, नीतीश कुमार 17 नवंबर को देंगे इस्तीफा, 20 नवंबर को हो सकता है 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ। जानिए डिप्टी CM की रेस में कौन हैं दावेदार, BJP और JDU के मंत्री हिस्सेदारी के संभावित समीकरण, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की उम्मीद।

Harsh Srivastava
Published on: 16 Nov 2025 8:48 PM IST (Updated on: 16 Nov 2025 8:54 PM IST)
बिहार में कौन होगा डिप्टी CM? जानिए नीतीश के मंत्रिमंडल में किन दिग्गजों का नाम,BJP करेगी बड़ा उलटफेर
X

NDA government cabinet formation: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अब नई सरकार के गठन को लेकर अंतिम दौर की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 17 नवंबर (सोमवार) को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और उसी दिन नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। सबसे बड़ी खबर यह है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बार के मंत्रिमंडल में बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा, जिसमें कुल 30-32 मंत्री हो सकते हैं, जो विधानसभा की क्षमता के अनुसार 36 की सीमा के करीब होगा। खास बात यह है कि विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बराबर-बराबर मंत्री हो सकते हैं, जिससे सरकार में नीतीश कुमार की पार्टी का कद एक बार फिर से बढ़ना तय माना जा रहा है।

कल JDU-BJP की बैठक: CM नीतीश 17 को देंगे इस्तीफा

नई सरकार के गठन की आधिकारिक प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है:

JDU विधायक दल की बैठक: कल (सोमवार) JDU ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

BJP विधायक दल की बैठक: इसी दिन BJP विधायक दल की भी बैठक हो सकती है, जिसमें उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर अंतिम चर्चा होगी।

इस्तीफा और दावा: CM हाउस के सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 17 नवंबर को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं।

सहयोगी दलों LJP(R) और RLM ने भी साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

डिप्टी CM की रेस: चिराग ने ठोकी दावेदारी, तीन नाम चर्चा में

2020 के नतीजों के बाद BJP ने बिहार में दो डिप्टी CM पद की परंपरा शुरू की थी। एक बार फिर से दो डिप्टी CM बनाने की चर्चा है, लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं:

पार्टी

संभावित मंत्री पद

प्रमुख दावेदार

BJP

15-16

सम्राट चौधरी, मंगल पांडे, रजनीश कुमार

JDU

14-15

(पिछली सरकार के 10 मंत्रियों की वापसी तय)

LJP(R)

3

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी

HAM

1

संतोष मांझी

RLM

1

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता देवी

LJP(R) की दावेदारी: इस बार एक डिप्टी CM पद पर चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) भी दबी जुबान में दावेदारी कर रही है। चिराग पासवान की पार्टी 19 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

BJP के दावेदार: डिप्टी CM की रेस में BJP से सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे के नाम की चर्चा है।

बदलाव की संभावना: पिछली सरकार में डिप्टी CM रहे विजय सिन्हा को रिप्लेस किया जा सकता है, हालांकि वह अभी भी डिप्टी CM की रेस में हैं।

मंत्रिमंडल का संभावित फॉर्मूला: बराबर-बराबर हिस्सेदारी

सूत्रों के मुताबिक, इस बार मंत्रिमंडल में 30-32 मंत्री हो सकते हैं। पिछली बार के अनुभव के विपरीत, इस बार JDU और BJP के बीच लगभग बराबर-बराबर मंत्री पद बांटे जा सकते हैं:

JDU अपने कोटे के मंत्रियों में बड़ा बदलाव नहीं करेगी, पिछली सरकार के 10 मंत्रियों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

BJP का 'MP-राजस्थान' प्रयोग: बड़े फेरबदल की आशंका

BJP इस बार बिहार के मंत्रिमंडल में भी मध्य प्रदेश और राजस्थान के मंत्रिमंडल की तर्ज पर चौंकाने वाला प्रयोग कर सकती है। इसका मतलब है कि कई पुराने और दिग्गज नेताओं की छुट्‌टी हो सकती है और उनकी जगह नए चेहरों को एंट्री मिल सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में BJP ने बड़े पैमाने पर नए चेहरों को मौका दिया था। बिहार में भी BJP अपने कोटे के मंत्रियों में बड़े पैमाने पर बदलाव कर सकती है।

स्पीकर पद की जंग: विजय सिन्हा का कद बढ़ा

पिछली बार की तरह इस बार भी BJP स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, BJP विजय सिन्हा को डिप्टी CM न बनाकर विधानसभा स्पीकर बना सकती है। 2020 में जैसे ही नीतीश कुमार कमजोर हुए थे, BJP ने यह पद अपने हिस्से में ले लिया था। विजय सिन्हा को कोई न कोई बड़ा पद मिलना तय है। गठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान ने स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकार में हिस्सेदार होंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। नई सरकार 18 से 20 नवंबर के बीच शपथ ले सकती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story