नीतीश-तेजस्वी के अलावा Exit Poll पर छाए ये दिग्गज नेता, नाम जान रह जाएंगे दंग

Axis My India Survey 2025: बिहार एग्जिट पोल 2025 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि नीतीश कुमार दूसरे और चिराग पासवान तीसरे स्थान पर रहे। NDA को बहुमत मिलने का अनुमान, महागठबंधन को बड़ा झटका।

Harsh Srivastava
Published on: 12 Nov 2025 8:01 PM IST
नीतीश-तेजस्वी के अलावा Exit Poll पर छाए ये दिग्गज नेता, नाम जान रह जाएंगे दंग
X

Axis My India Survey 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल्स (Exit Polls) में अनुमानों का दौर चरम पर है। इसी बीच, देश की चर्चित सर्वे एजेंसी एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) के विश्लेषण ने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस सर्वे ने साफ संकेत दिया है कि बिहार की जनता की पहली पसंद मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव हैं! सर्वे में जहां तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम तीसरे नंबर पर आया है, जिसने बिहार की राजनीति के भविष्य पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। न तो ये नाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का है और न ही प्रशांत किशोर का।

CM फेस की दौड़ में तेजस्वी सबसे आगे, चिराग ने मारा तीसरा स्थान

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल 2025 के अनुसार, बिहार की जनता में मुख्यमंत्री पद की सबसे बड़ी दावेदारी तेजस्वी यादव को मिली है।

तेजस्वी यादव: 34 प्रतिशत लोग तेजस्वी यादव को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि युवा और एक बड़ा वर्ग बदलाव के मूड में है।

नीतीश कुमार: मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 22 प्रतिशत लोगों ने ही सीएम के रूप में पसंद किया है।

चिराग पासवान (चौंकाने वाला): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभी को चौंकाते हुए इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें 5 प्रतिशत लोगों ने सीएम फेस के रूप में पसंद किया है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

सर्वे में अन्य प्रमुख दावेदारों को जनता का कम समर्थन मिला है: प्रशांत किशोर को 4%, लालू यादव को 2% और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी सिर्फ 2% लोगों ने ही मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। दिलचस्प यह भी है कि 14 प्रतिशत लोगों ने 'भाजपा से कोई अन्य' चेहरे की वकालत की है।

कौन बना रहा सरकार? NDA को बहुमत का अनुमान

पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरे के मामले में भले ही तेजस्वी यादव सबसे आगे हों, लेकिन जब बात सरकार बनाने की आती है, तो एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत देता दिख रहा है।

NDA: एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार, बिहार में NDA 121 से 141 सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है।

महागठबंधन: तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है।

अन्य: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता खुल सकता है, लेकिन उन्हें 2 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने का अनुमान है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM की सीटें घटकर 0-2 के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

यह एग्जिट पोल एक अनोखी तस्वीर पेश करता है: लोग बदलाव चाहते हैं और तेजस्वी यादव को पसंद करते हैं, लेकिन वोटों का ध्रुवीकरण और नीतीश कुमार की मजबूत गठबंधन की रणनीति सत्ता की चाबी NDA के हाथ में दे सकती है। अब 14 नवंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का 'पसंदीदा चेहरा' सत्ता तक पहुँचता है, या फिर गठबंधन की ताकत हावी रहती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story