×

अब कचरे से बायो गैसः गेल इंडिया व आरएमसी के बीच हुआ करार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरा से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर एमओयू किया गया।

Newstrack
Published on: 18 March 2021 5:06 PM GMT (Updated on: 8 April 2021 11:09 AM GMT)
अब कचरे से बायो गैसः गेल इंडिया व आरएमसी के बीच हुआ करार
X
अब कचरे से बायो गैसः गेल इंडिया व आरएमसी के बीच हुआ करार

रांची: झारखंड सरकार और गेल इंडिया लिमिटेड ने राजधानी रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उदेश्य से एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरा से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर एमओयू किया गया। गेल इंडिया की ओर से कार्यकारी निदेशक केबी सिंह और रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर मुखयमंत्री हेमंत सोरेन ने गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: गुड न्यूजः मात्र 55 रुपये हर महीने जमा करें, रिटायरमेंट पर पाएं 3000 की पेंशन

ऑर्गेनिक कचरा का प्रोसेसिंग

रांची में प्रतिदिन 300 टन ऑर्गेनिक कचरा का प्रोसेसिंग कर करीब दस टन प्रतिदिन कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। गेल इंडिया लिमिटेड इसके लिए 150-150 टन का दो प्लांट लगाएगा। प्रथम चरण में एक प्लांट लगाया जाएगा जिसके निर्माण में करीब दो साल का समय लग सकता है। इसके लिए रांची नगर निगम झिरी में आठ एकड़ जमीन गेल इंडिया लिमिटेड को उपलब्ध करा रहा है। दूसरे फेज में अगर जरुरत पड़ी तो नगर निगम अतिरिक्त जमीन का भी व्यवस्था करेगा।

ये भी पढ़ें: सरकार के 4 साल: जौनपुर में होंगे कार्यक्रम, DM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्लांट में क्या कुछ होगा खास

1. गेल इंडिया लिमिटेड रांची में दो चरणों में 300 मिट्रिक टन/प्रतिदिन का ऑर्गेनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट लगाएगा।

2. पहले चरण में 150 टन क्षमता वाला ऑर्गेनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट का निर्माण होगा।

3. एक प्लांट एक दिन में 5 टन कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन करेगा।

4. प्लांट की उम्र सीमा 20 साल से अधिक की होगी।

5. प्लांट के लिए जरुरी आठ एकड़ जमीन रांची नगर निगम लीज रेंट पर गेल इंडिया लिमिटेड को उपलब्ध कराएगा।

6. प्लांट के निर्माण में आनेवाला खर्च करीब 28.19 करोड़ रुपया होगा जो कि, गेल इंडिया खर्च करेगा।

7. शहर के अंदर और शहर के बाहरी क्षेत्र में दो गैस फिलिंग प्लांट का निर्माण भी होगा।

8. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद रांची नगर निगम द्वारा कचरे के प्रसंस्करण पर किए जा रहे खर्च से 20 साल में 81 करोड़ रुपया बचा सकेगा।

9. दो आउटलेट के लिए 3600 वर्ग मीटर का एक प्लॉट शहर में और दूसरा शहर से बाहर नगर निगम उपलब्ध कराएगा।

10. गेल इंडिया लिमिटेड अपने आमदनी का दस प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को देगा जिससे कचरे के ट्रांसपोरटेशन में मदद मिलेगी।

11. रांची नगर निगम अपशिष्ट प्रसंस्करण के मामले में कार्बन क्रेडिट्स का 100% दावा कर सकेगा।

12. वैज्ञानिक तरीके से होने वाले प्रसंस्करण के कारण कचरा से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण स्तर में कमी आएगी।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

Newstrack

Newstrack

Next Story