By Election 2025 Results: BJP का सूपड़ा साफ! AAP की दोहरी जीत ने मचा दी सियासी भूचाल; केजरीवाल ने बोला बड़ा हमला

By Election 2025 Results: आम आदमी पार्टी (AAP) को गुजरात के विसावदर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बड़ी जीत हासिल हुई।

Priya Singh Bisen
Published on: 23 Jun 2025 4:42 PM IST
By Election 2025 Results
X

By Election 2025 Results (photo credit: social media)

By Election 2025 Results: आम आदमी पार्टी (AAP) को गुजरात के विसावदर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बड़ी जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी और इसे 'जनता का जनादेश' बताया है।

केजरीवाल की प्रतिक्रया ...

केजरीवाल ने कहा, "साल 2022 में फरवरी में पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला था। उसी साल दिसंबर में गुजरात में भी चुनाव हुए थे, जहां हमने पहली बार दस्तक दी थी और विसावदर सीट पर जीत हासिल की थी। लेकिन दुर्भाग्यवश हमारे विधायक बाद में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। आज उसी विसावदर सीट पर जनता ने हमें फिर से दोगुने अंतर से जिताया है।" उन्होंने आगे कहा कि "लुधियाना पश्चिम में भी हमें ज़बरदस्त जीत मिली है। यह दिखाता है कि लोग हमारे काम से खुश हैं और विश्वास जता रहे हैं।"

BJP पर केजरीवाल का तीखा प्रहार

केजरीवाल ने भाजपा पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "ऐसा माना जाता है कि उपचुनावों में सत्ताधारी पार्टी को बड़ा फायदा होता है, क्योंकि उनके पास प्रशासन और सरकारी मशीनरी का पूरा इस्तेमाल करने की शक्ति होती है। लेकिन गुजरात में BJP की सरकार होने के बाद भी लोग AAP को वोट दे रहे हैं। यह साफ संकेत है कि जनता BJP से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है।"

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की यह जीत न सिर्फ पंजाब में उसकी पकड़ को और मजबूत करती है, बल्कि गुजरात जैसे BJP के गढ़ में भी पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।

भगवंत मान ने भी इस जीत को बताया 'जनता के काम'

AAP के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस जीत को 'जनता के काम' की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा, "हमने पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े अहम कदम उठाए हैं और जनता अब इन कामों को देख रही है। यह जीत उसी का शानदार नतीजा है।"

उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया।

बता दे, विसावदर और लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी की जीत न सिर्फ पार्टी के लिए एक मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है, बल्कि यह विपक्षी दलों को भी यह संकेत देता है कि देश की राजनीति में AAP की भूमिका अब और भी अहम होती जा रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story