IPS Y पूरन कुमार की IAS पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ASI संदीप सुसाइड मामले में हुआ केस

रोहतक में एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, परिजनों की शिकायत पर IAS अमनीत पी कुमार, विधायक अमन रतन समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। मानसिक उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जांच जारी।

Shivam
Published on: 15 Oct 2025 9:28 PM IST
IPS Y पूरन कुमार की IAS पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ASI संदीप सुसाइड मामले में हुआ केस
X

साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर रोहतक के सदर थाना पुलिस ने IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, उनके भाई और आम आदमी पार्टी के विधायक अमन रतन, पूर्व IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के गनमैन सुशील समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शिकायत में संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुके थे। परिवार का कहना है कि इसी तनाव के चलते संदीप ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप को कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था।

FIR दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने पुष्टि की है कि मामला सदर थाना, रोहतक में दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जाएगी।

संदीप के परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे चुप नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा स्वयं मृतक के गांव लाढ़ौत पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस केस ने न केवल हरियाणा पुलिस बल्कि प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मचा दी है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story