×

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस फिर शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा, हाईब्रिड होगी इस बार की यात्रा, दिसंबर में हो सकती है शुरू

Bharat Jodo Yatra: अपनी पिछली भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी कर रही है। हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड आयोजित की जाएगी। यात्रा की शुरुआत दिसंबर में हो सकती है, जोकि अगले साल फरवरी तक चलेगी।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 7 Nov 2023 9:52 AM GMT
Bharat Jodo Yatra
X

Bharat Jodo Yatra  (photo: social media )

Bharat Jodo Yatra: अपने पहले चरण की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस इस यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी कर रही है। इस बार यात्रा पहले की तरह पैदल नहीं नहीं होगी, बल्कि इसे हाईब्रिड करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसका समापन 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में जुटी है। हालांकि इस बार की यात्रा हाईब्रिड होगी यानी कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए यात्रा की जाएगी। अगर यह तय हो जाती है तो यह भारत जोड़ो यात्रा 2.0 होगी। इसकी शुरुआत दिसंबर में हो सकती है, जोकि अगले साल फरवरी तक चलेगी। बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद कई बार अपने अनुभव साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके घुटनों में दर्द रहता है, जिसकी वजह से चलने में बहुत दिक्कत होती है। लेकिन जनता से मिले प्यार से वो अपने दर्द भूल गए और उन्होंने यात्रा पूरी कर ली थी। हो सकता है कि इसी कारण से कांग्रेस ने यात्रा का दूसरा चरण हाईब्रिड चुना हो, ताकि राहुल गांधी और अन्य नेताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

Rahul Gandhi in Kedarnath: केदारनाथ मंदिर की महाभिषेक पूजा में शामिल हुए राहुल, आज लौटेंगे दिल्ली

7 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा-

बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर 2023 को भारत जोड़ो यात्रा की शुरू की थी। जिसमें राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी। उनकी यात्रा दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर के लालचैक पर तिरंगा फहराकर खत्म हुई। यह यात्रा तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी।


यात्रा में कई हस्तियां हुईं थीं शामिल-

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे थे। इस यात्रा में कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखी गई थी। इसके साथ ही पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) एल रामदास, पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व वित्त सचिव अरविंद जैसे प्रसिद्ध लोगों सहित मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गज भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत और एनसीपी की सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेता भी मार्च के दौरान विभिन्न समय पर राहुल गांधी के साथ चले थे।

अमेठी से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारें...', कांग्रेस दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा कार्यकर्ता


अपने भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस पार्टी अब दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रही है। लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले शुरू होने वाली यह यात्रा कांग्रेस पार्टी के लिए फायदे का सौदा सौदा साबित होगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story