TRENDING TAGS :
Corona case in India: भारत में फिर लौटा कोरोना का कहर! केरल में हालात बेकाबू, IIT कानपुर के डायरेक्टर ने दी बड़ी चेतावनी!
Corona case in India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर भारत में लगभग 1009 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारें सजग हो गए हैं।
Corona case in India
Corona case in India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर भारत में लगभग 1009 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारें सजग हो गए हैं। सबसे अधिक तकरीबन 430 नए मामले केवल केरल से सामने आए हैं, जो इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बन गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्कता और जरूरी एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि बदलते मौसम और भीड़भाड़ वाले जगहों में लापरवाही के कारण कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
इन राज्यों में कोरोना के मामलों में तेज़ी:
- केरल में अबतक लगभग 430 नए मामले
- महाराष्ट्र में लगभग 209 नए मामले
- दिल्ली में लगभग 104 नए मामले
- गुजरात में करीब 83 नए मामले
- तमिलनाडु में करीब 69 नए मामले
- कर्नाटक में करीब 38 नए मामले
- उत्तर प्रदेश अबतक 15 नए मामले
- पश्चिम बंगाल में 11 नए मामले
- उत्तराखंड में 2 नए मामले
पश्चिम बंगाल में भी कोरोना मामले ने पकड़ी रफ़्तार
राज्य में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है। बीते रविवार शाम तक 4 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या करीब 11 हो गई है। बंगाल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ज्यादातर मरीज कोलकाता और उसके आसपास के जगहों से हैं। इन मरीजों को सांस की दिक्कतें होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत है कि 19 मई तक राज्य में केवल एक ही सक्रिय मामला था।
बेंगलुरु में बुजुर्ग की मौत से मचा बवाल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। लेकिन वह व्यक्ति पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था और 13 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 मई को उनकी मौत हो गई। राज्य में अब लगभग 38 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 32 अकेले बेंगलुरु से हैं।
दिल्ली में सतर्कता बढ़ी
दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखा जा रहा है। अब तक 23 से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक का गठन किया कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा है।
IIT कानपुर के डायरेक्टर का कोरोना के मामले पर बड़ा संदेश
IIT कानपुर के डायरेक्टर मणींद्र अग्रवाल ने हाल ही में देश में बढ़ते हुए कोरोना के नए मामले पर कहा कि देश में जो नए मामले बढ़े हैं, उनकी संख्या इतनी कम है कि फिलहाल उनके बनाए गए मैथमेटिकल मॉडल प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2022 से अब तक के अनुभवों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ये मामले कुछ ही दिनों में अपने आप कम हो जाएंगे। अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह संक्रमण ओमिक्रोन के एक सब-वेरिएंट के कारण हो रहा है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है।
देश में कोरोना एक बार फिर ( देश में ) दस्तक दे रहा है। लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को फिर से तेज किया जा सकता है।


