नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला! देश में हालात बिगड़े, अब भूलकर भी ये गलती ना करें

Corona Virus Update: पूरे देश में Corona Virus एक बार फिर अपना कहर बरसाने लगा है। सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार जैसे सामान्य लक्षणों को भी हल्के में लेने की भूल ना करें।

Priya Singh Bisen
Published on: 9 Jun 2025 12:03 PM IST
Corona Virus Update
X

Corona Virus Update (photo credit: social media)

Corona Virus Update: पूरे देश कोरोना वायरस ने एक बारव फिर से रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय और कोविड डैशबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों में बेहद चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 22 मई को जहां देशभर में कोरोना के एक्टिव केस सिर्फ 257 थे, वहीं 8 जून तक यह संख्या बढ़कर लगभग 6133 हो गई है। इससे स्पष्ट है कि संक्रमण एक बार फिर अपना कहर बरसाने लगा है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पूरे देश में लगभग 378 नए मामले दर्ज किये गए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इनमें सबसे अधिक मामले केरल (144), गुजरात (105) और पश्चिम बंगाल (71) से सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह संक्रमण का नया दौर हल्का हो, लेकिन इसे अनदेखा करना भारी पड़ सकता है, विशेषकर बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए।

हलके लक्षण पर सतर्क रहना जरूरी

दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में कार्यरत इंटेंसिव केयर एक्सपर्ट डॉ. विक्रमजीत सिंह के मुताबिक, इस बार का कोरोना वायरस का वैरिएंट ओमिक्रॉन स्ट्रेन फैमिली से संबंधित है। ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं या लोग एसिम्टोमेटिक हैं। मरीजों को सामान्य दवाओं और घर पर आइसोलेशन से राहत मिल रही है। हालांकि, 50 साल से ऊपर के लोग और जो पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह संक्रमण घातक साबित हो सकता है।

इस साल में अब तक का आंकड़ा

इस साल 1 जनवरी से अब तक कोरोना के कुल 6237 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से लगभग 753 लोग पिछले 24 में ठीक हुए हैं। इसी साल अब तक 65 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के मुताबिक, साल 2021 में सबसे अधिक मौतें कोरोना की दर्ज की गई थीं और साल 2022 में लगभग 86.5 लाख मौतें दर्ज की गईं।

भूलकर भी ये गलती ना करें

विशेषज्ञों ने खासतौर पर ये सलाह दी जा रही है कि सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार जैसे सामान्य लक्षणों को भी हल्के में लेने की भूल ना करें। अगर 4-5 दिन में आराम न मिले, तो डॉक्टर से आवश्यक संपर्क करें और कोविड टेस्ट कराएं। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और क्रॉनिक बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

संक्रमण हो जाए तो क्या करें?

यदि किसी को कोरोना हो भी जाए, तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें, आइसोलेशन में रहें और डॉक्टर की सलाह से सामान्य दवाएं लें। भारत में वैक्सीनेशन और पिछले संक्रमणों के कारण लोगों में मजबूत इम्युनिटी देखी जा रही है, जिससे अब हालात पहले जैसे चिंताजनक नहीं हैं।

भले ही कोरोना का यह दौर पहले की तुलना में हल्का हो, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर हाथ की स्वछता जैसे बुनियादी उपाय अपनाकर हम संक्रमण से बच सकते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story