अब क्या होगा! कोरोना से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, एक्टिव केस 5,000 पार, दिल्ली-केरल में हालात गंभीर

Corona Virus Latest Update: स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने अब इसे हल्के में न लेने की सख्त सलाह दी है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 Jun 2025 12:13 PM IST
Corona Virus Latest Update
X

Corona Virus Latest Update (photo credit: social media)

Corona Virus Latest Update: भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या तकरीबन 5,364 के पार हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने अब इसे हल्के में न लेने की सख्त सलाह दी है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

पूरे देश में अब तक लगभग 4,724 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों या होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन जिन राज्यों में मामले लगतार बढ़ रहे हैं, उनमें केरल सबसे टॉप पर है।

राज्यवार आंकड़े (अभी तक कोरोना वायरस के सक्रिय मामले):

1. केरल – 1,679

2. गुजरात – 615

3. पश्चिम बंगाल – 596

4. दिल्ली – 562

5. महाराष्ट्र – 548

6. कर्नाटक – 451

7. तमिलनाडु – 221

8. उत्तर प्रदेश – 205

9. राजस्थान – 107

ध्यान देने वाली बातें - इन आंकड़ों से साफ़ है कि दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बहुत अधिक है।

कोरोना अबतक कितनी मौतें दर्ज ?

अब तक चार लोगों की मौत कोविड से जुड़ी सामने आयी है:

कर्नाटक: 65 साल के एक व्यक्ति, जिसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी थी, उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।

केरल: दो मरीजों की मौत – एक 74 साल की महिला जो हृदय और सांस की बीमारियों से पहले से जूझ रही थी और एक 79 साल का पुरुष जिसे स्ट्रोक और लीवर रोग था।

पंजाब: 69 साल की महिला की मृत्यु, जो पहले से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और मोटापा था।

वेरिएंट्स पर नज़र...

मई 2025 तक WHO ने LF.7 और NB.1.8.1 वेरिएंट को 'निगरानी में रहने वाले' वेरिएंट की वर्ग में रखा है। हालांकि इन्हें अभी तक VOC (Variants of Concern) या VOI (Variants of Interest) के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है, लेकिन इन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

INSACOG की रिपोर्ट के मुताबिक:

- NB.1.8.1 का मामला अप्रैल महीने में तमिलनाडु से सामने आया था।

- LF.7 के 4 मामले जून महीने की शुरुआत में गुजरात में सामने आए थे।

सबसे प्रभावी वेरिएंट कौन सा ?

भारत में अभी तक JN.1 वेरिएंट सबसे अधिक प्रभावशाली है, जो सभी पॉजिटिव मामलों का लगभग 53% पाया गया है। यही वेरिएंट मौजूदा संक्रमण लहर का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

हम क्या क्या सकते हैं ?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील किया है कि वे किसी भी तरह की अस्वस्थता को हल्के में न ली की अब भूल ना करे। खासकर बुजुर्ग, मधुमेह या हृदय रोगी और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग:

- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

- मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें

- हाथों की साफ़-सफाई नियमित रूप से करते रहें

- लक्षण दिखते ही तुरंत कोविड टेस्ट कराएं

कोरोना वायरस की स्थिति चिंताजनक

भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर चिंताजनक स्थिति की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हैं, लेकिन जनता की जागरूकता और सावधानी ही संक्रमण की रफ्तार को रोक सकती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story